{"_id":"6a4e9fcf688bfec3f90fc164","slug":"temperature-dropped-by-another-four-degrees-due-to-rain-shamli-news-c-26-1-sal1002-169270-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश से तापमान चार डिग्री और गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश से तापमान चार डिग्री और गिरा
Thu, 09 Jul 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली में बारिश के दौरान दुपहिया वाहन पर छाता लगाकर जाते हुए। संवाद
शामली। जिले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक रिमझिम होती रही। कांधला व आसपास के क्षेत्र में दो घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश होने पर तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, अंडरपास व अन्य स्थानों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जिले में नौ एमएम बारिश हुई।
सुबह से बारिश शुरू जो दोपहर तक कभी हल्की तो कभी तेज होती रही। बारिश थमने के बाद शाम तक बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 29 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम एक डिग्री कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को जिले में नौ एमएम बारिश हुई।
कस्बा कांधला और देहात में सुबह आठ बजे से दस बजे तक तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या बनी रही। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जलालाबाद में बारिश से खेतों में खड़ी धान, गन्ना और अन्य फसलों के लिए जहां लाभदायक रहीं वहीं सब्जी उत्पादक किसानों की चिंताएं भी थोड़ी बढ़ गई हैं। किसान फैशल चौधरी, अर्जुन रावड़ा, बबलू सैनी व विजय नायक ने बताया खेतों में जलभराव होने पर तोरई, लौकी, कद्दू, करेला और खीरा जैसी बेलदार सब्जियों की फसल को नुकसान की आशंका है। झिंझाना, कैराना, ऊन, चौसाना व थानाभवन में भी बारिश हुई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।