फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tehsil's service lane will be completed by March 31

Shamli News: तहसील की सर्विस लेन का निर्माण 31 मार्च तक होगा पूरा

Tue, 28 Feb 2023 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tehsil's service lane will be completed by March 31
शामली तहसील के सामने चौराहा।
- यातायात नियंत्रण को किए जाएंगे इंतजाम
विज्ञापन

- शामली से सदर तहसील जाने के लिए बाइपास से यूटर्न लेंगे वाहन
विकास की बात

- फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। तहसील सदर के सामने सर्विस लेन का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर के बाईपास, पानीपत खटीमा हाईवे और बनत बाईपास के चौराहों पर यातायात नियंत्रण के लिए सुरक्षा के इंतजाम निर्माण एजेंसी कराएगी। शहर से तहसील जाने वाले वाहनों को पहले यूटर्न लेना पड़ेगा।
शामली तहसील सदर के बराबर से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का बाईपास निकल रहा है। बाईपास को क्रॉस करते हुए पानीपत-खटीमा हाईवे का बनत बाईपास और सर्विस लेन का तहसील सदर के सामने निर्माण कार्य चल रहा है। तहसील के पास चौराहा होने के बाद एनएचएआई बागपत इकाई की ओर से गोलचक्कर, फ्लाईओवर की परियोजना तैयार नहीं की गई है। जिसमें हादसा होने की आशंका है। पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी की ओर से शामली तहसील के सामने चार लेन का बनत बाईपास और तहसील आने जाने के लिए सर्विस लेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सर्विस लेन कार्य अभी अधूरा है। हाईवे की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मेनेजर जेके त्रिपाठी ने बताया कि 31 मार्च तक में तहसील आने जाने वाली सर्विस लेन कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बाईपास और हाईवे के यातायात को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

- शामली डिपो में 18 चालकों का चयन

शामली। यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र के 50 चालकों की पहली परीक्षा पास करने के लिए 21 चालक शामली डिपो में आएंगे। परीक्षा के दौरान 18 चालक पास हुए। 18 चालकों की दूसरी परीक्षा कानपुर अथवा लोनी में होगी। दूसरी परीक्षा पास करने के बाद चालकों को ड्यूटी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed