{"_id":"64dd266d88389821f601c9d6","slug":"teenager-died-under-suspicious-circumstances-shamli-news-c-26-1-sal1002-7476-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
शामली, कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की मौत हो गई। ऑनर किलिंग की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और जानकारी ली। परिजनों ने बीमारी से मौत होना बताया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को करीब डेढ़ माह पहले झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव टपराना निवासी युवक बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर कांधला थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था। जबकि किशोरी के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए थे।
मंगलवार रात को किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत को लेकर गांव में हत्या, साजिश. हादसा तरह-तरह की चर्चाएं फैल गईं। इस सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। जब तक परिजन किशोरी के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुके थे। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने किशोरी की बीमारी के चलते मौत होना बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। करीब दो घंटे की चली मशक्कत के बाद गांव वालों की मौजूदगी में किशोरी के शव का पंचनामा भरने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि परिजनों ने किशोरी की मौत बीमारी के चलते होना बताया है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।