{"_id":"688522e99d3dc96b7c0a0e34","slug":"teen-suffering-from-fever-dies-shamli-news-c-26-1-smrt1048-146479-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बुखार से पीड़ित किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बुखार से पीड़ित किशोर की मौत
Sun, 27 Jul 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला करीमबक्श में बुखार से पीड़ित सलमान (17) की की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर की प्लेटलेट्स तेजी से कम होने के कारण किशोर की डेंगू से मौत होने की आशंका जताई गई है।
आबाद के पुत्र सलमान को बुखार होने पर परिजन उसे उपचार के लिए थानाभवन स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए थे। उपचार के बाद किशोर की हालत में सुधार नहीं आया। परिजन किशोर को बाहर किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय उसकी प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगी और सांस लेने में तकलीफ हुई। शनिवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत और बिगड़ गई। परिजन उसे फिर निजी चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह फर्नीचर का काम करता था।सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि यह मामला जानकारी में नहीं आया है। इसकी जानकारी कराई जाएगी।