फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teen dies due to drowning in Yamuna, friend saved

Shamli News: किशोर की यमुना में डुबने से मौत, साथी को बचाया

Wed, 07 Jun 2023 05:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Teen dies due to drowning in Yamuna, friend saved
-यमुना पार खेतों में जा रहे थे दो किशोर, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

कैराना। यमुना पार करके हरियाणा साइड खेतों में जा रहे 15 वर्षीय किशोर की यमुना में डूबने से मौत हो गई। वहीं उसके साथी को समय रहते यमुना से बाहर निकाल लिया गया। किशोर की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव मंडावर निवासी शमशाद का 15 वर्षीय पुत्र मुज्जकिर अपने साथी के साथ पैदल यमुना पार करके अपने खेतों में जा रहा था। इसी दौरान दोनों किशोर यमुना में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण व गोताखोरों ने यमुना में छंलाग लगा दी। कुछ ही पलों में गोताखोरों ने मुज्जकिर के साथी को यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने मुज्जकिर के शव को यमुना से बाहर निकाला। मुज्जकिर का एक बडा भाई है। किशोर की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन



-चौथे दिन भी नहीं लगा फैजान का सुराग

कैराना। यमुना में डूबे 12 वर्षीय फैजान का अभी तक सुराग नहीं लगा। गोताखोरों की टीम यमुना नदी खंगाल रही है।

शनिवार को गांव मवी स्थित नई बस्ती में अपने चाचा के घर आए बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव नीमखेड़ी निवासी समीर का 12 वर्षीय पुत्र फैजान मामौर के पास यमुना नदी में उस समय डूब गया था। जब रेत की ढांग गिर गई, तभी से गोताखोरों की टीम बालक को यमुना में तलाश कर रही है। गोताखोरों ने बागपत व टांडा के पास भी यमुना नदी में बालक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बुधवार को भी फैजान का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed