फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Team formed for the success of Mahapanchayat

निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को खेतों में नहीं घुसने देंगे

Fri, 05 Aug 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Team formed for the success of Mahapanchayat
बाबरी। बुटराड़ा में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। 24 अगस्त की महापंचायत को सफल बनाने के लिए 11 सदस्यीय टीम गठित की गई।
विज्ञापन

धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए बिजेंद्र सिंह बाबरी ने कहा कि किसानों की भूमि का अधिग्रहण वर्ष 2022 में किया जा रहा है। जबकि मुआवजा वर्ष 2013 वर्ष के आधार पर घोषित सर्किल रेट के आधार पर दिया जा रहा है। पिछले नौ वर्षों में इसे नहीं बढ़ाया गया है। किसानों को जमीन के लिए मिल रहा मुआवजा मवी कलां से कम कीमत पर कतई मंजूर नहीं है। किसान मांगे पूरी होने तक निर्माण कंपनी के किसी भी कर्मचारियों खेतों में घुसने देंगे। 24 तारीख की महापंचायत की तैयारी को लेकर संघर्ष समिति ने 11 सदस्यीय टीम गठित की जो व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करेगी।
विज्ञापन

वहीं, महापंचायत को सफल बनाने के लिए साथ ही किसानों ने एक बार फिर दोहराया कि जब तक एक प्रोजेक्ट एक मुआवजे के हिसाब से नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। मुआवजे की समस्या हल होने के बाद ही बाकी मुद्दों पर बात होगी। तब तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता देवी सिंह लांक ने की तथा संचालन किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने किया। इस दौरान धरना स्थल पर समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, बाबू बिजेंद्र सिंह बाबरी, हाजी तुफैल, योगेश मलिक अधिवक्ता मुजफ्फरनगर, प्रमोद कुमार, वीरपाल सिंह लांक, संजीव लांक, इंद्रपाल, भोपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, संदीप बंतीखेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed