{"_id":"67195d8d9cf8b24c270029e4","slug":"teachers-will-teach-lessons-on-prevention-of-diseases-in-schools-shamli-news-c-26-1-smrt1048-130582-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विद्यालयों में बीमारियों से बचाव का पाठ पढ़ाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विद्यालयों में बीमारियों से बचाव का पाठ पढ़ाएंगे शिक्षक
Thu, 24 Oct 2024 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
शामली। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बुखार व अन्य बीमारियों से बचाव का पाठ पढ़ाएंगे। इसके लिए शिक्षकों की अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही विद्यालयों व आसपास साफ-सफाई रखने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
मौसम में बदलाव के कारण इस समय वायरल बुखार, नजला, खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चे भी इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बीमारियों से बचाव की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शिक्षक अभिभावकों के साथ बैठक कर बीमारियों पर नियंत्रण के लिए जानकारी देते हुए तरीके बताएंगे।
जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट मिलाकर 596 विद्यालय हैं। इनमें लगभग 78 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत है। इन विद्यालयों के आसपास अक्सर सफाई नहीं होती और झाड़ियां खड़ी रहतीं हैं, जिससे मच्छरों के पनपने का खतरा रहता है, जिससे विद्यार्थियों के भी बीमार होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापकों को विद्यालय परिसर और उसके आसपास साफ-सफाई बेहतर रखने और अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें बीमारियों से बचाव के लिए जागरू करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही शिक्षकों को कक्षा में विद्यार्थियों को बीमारियों से बचने के तरीके बताए जाएंगे ताकि वे बीमारियों की चपेट में आने से बच सकें।