फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers will be given training for modern education

Shamli News: आधुनिक शिक्षा के लिए अध्यापकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Teachers will be given training for modern education
शामली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए विभाग तैयारी कर रहा है। इसके लिए शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा सके।
विज्ञापन

जिले में 596 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में कार्यरत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें उनको आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार प्रशिक्षण में 800 शिक्षक शामिल होंगे। प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण से शिक्षकों को आधुनित तकनीक की जानकारी होगी और वह विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करेंगे। इससे विद्यार्थियों को लाभ होगा। वहीं शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण सामग्री दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार आए है और बच्चे आगे बढ़ें। जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण की तैयारी शुरू हो गई है और जल्द ही प्रशिक्षण का शेड्यूल जारी किया जाएगा। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाना है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को पढ़ाने की सभी बारीकियां बताई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed