फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher's profile will be pasted outside every classroom in council schools

Shamli News: परिषदीय स्कूलों में हर कक्षा के बाहर चस्पा होगा शिक्षक का प्रोफाइल

Sat, 10 Aug 2024 05:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 10 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Teacher's profile will be pasted outside every classroom in council schools
शामली। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रोफाइल कक्षा के बाहर चस्पा होगा। इसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं के फोटो सहित नाम, उनकी शैक्षिक योग्यता, आवंटित कक्षा, विषय का विवरण होगा। इसका उद्देश्य यह है कि अभिभावकों और जांच के लिए आने वाले अधिकारियों को आसानी से पता चल जाएगा कि किस कक्षा कौन शिक्षक पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 596 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। सभी में लगभग 85 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाने के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी होता है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों की हमारे शिक्षक नाम की प्रोफाइल बनवाई जाएगी। प्रोफाइल में शिक्षक का नाम, विद्यालय का नाम, ब्लॉक का नाम, आंवटित कक्षा, शैक्षिक योग्यता, पदनाम, मोबाइल नंबर, आवंटित विषय जैसे गणित, अंग्रेजी, हिंदी आदि का ब्योरा होगा। फोटो तैयार कराने के लिए सभी स्कूलों को बजट भी जारी कर दिया गया है। अधिकतर स्कूलों में फोटो तैयार भी करा लिए गए है, लेकिन लगवाए नहीं गए है।
विज्ञापन

शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रोफाइल कक्षा के बाहर लगाई जाएंगी। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देशित कर दिया गया है।
-लता राठौर, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed