फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers met BSA regarding problems

समस्याओं को लेकर बीएसए से मिले शिक्षक

Fri, 16 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers met BSA regarding problems
शामली। उत्तर प्रदेेेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षक संघ के जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा, जिला सहसंयोजक जनेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, अक्षय तोमर व संदीप कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाध्यापकों व प्रभारी अध्यापकों को कंप्यूटर व लैपटॉप पर कार्य करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उनसे प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता पिता, अभिभावकों के प्रामाणिक बैंक खातों का विवरण दर्ज किए जाने और कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की प्रामाणिक संख्या प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया है। इनके लिए क्रमश: अंतिम तिथि 25 जुलाई और 17 जुलाई दी गई है।

शिक्षकों ने कहा कि इस कार्य को कंप्यूटर या लैपटॉप पर प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर की सहायता से ही किया जा सकता है। विभाग की तरफ से विद्यालयों में न प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर है और न ही लैपटॉप या कंप्यूटर उपलब्ध है। बिना संसाधनों के इस कार्य को कराया जाना अनुचित व अव्यवहारिक है। शिक्षकों ने इस कार्य को विद्यालयों से सूचनाएं प्रपत्र के माध्यम से प्राप्त कर न्याय पंचायत स्तर या ब्लाक स्तर प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर की सहायता से कराने की मांग की। इसके अलावा शिक्षकों ने गरमी व कोविड-19 महामारी को देखते हुए विद्यालयों का समय परिवर्तन कर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की। इसके साथ ही प्रदेश में शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी के निर्देश है। ऐसे में शनिवार को विद्यालय खोले जाएं या नहीं इसका निराकरण करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed