फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers continue to protest, only five showed attendance

Shamli News: शिक्षकों को विरोध जारी, केवल पांच ने लगाई हाजिरी

Sun, 14 Jul 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 14 Jul 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Teachers continue to protest, only five showed attendance
सांसद को ज्ञापन देते ​शिक्षक
शामली। शिक्षा अधिकारियों के समझाने के बावजूद भी शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। शनिवार को केवल पांच शिक्षकों ने ही ऑनलाइन हाजिरी लगाई। वहीं शिक्षक संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सांसद को मुख्यंमत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया। सोमवार को कलक्ट्रेट में शिक्षक ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन


जनपद के परिषदीय स्कूलों में छठवें दिन भी ऑनलाइन हाजिरी का विरोध रहा। अधिकतर स्कूलों में काली पट्टी बांधकर ही शिक्षण कार्य किया गया। शिक्षा अधिकारी रोज शिक्षकाें को स्कूल में पहुंचकर समझाने का प्रयास कर रहे है, इसके बावजूद भी संख्या बढ़ने के बजाय आए दिन घटते जा रहे है। शनिवार को भी पहले दिन के मुकाबले दो शिक्षक कम हो गए। 2993 में से केवल 5 शिक्षकों ने ही हाजिरी लगाई। संगठन के दबाव में आए दिन संख्या घटती जा रही है। शनिवार को भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों में घूमकर शिक्षकों को समझाया। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक मिड-डे मील की रिपोर्ट तो ऑनलाइन भेज रहे है, लगभग 50 स्कूलों में शिक्षक बच्चों की हाजिरी भी ऑनलाइन लगा रहे है, समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जूनियर शिक्षक संघ के नेतृत्व में आदेश पंवार, सुनील पंवार ने शिक्षकों के डिजिटल हाजिरी के विरोध में सांसद इकरा हसन से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। सांसद ने शिक्षकों की समस्याओं को बहुत ध्यान से सुना व आश्वासन दिया कि वह शिक्षकों के साथ है ख़ड़ी है। इस मौके पर नितिन पंवार, रजत देशवाल ,बिलेंद्र चौहान, डॉक्टर राजीव वर्मा, शिवकुमार ,रोहित राणा, पीयूष कुछल, संजीव खोखर, अमित निर्वाल,कपिल,अमित ,दीपक वर्मा, अमित खैवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed