फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher suspended on charges of fake medical leave and attendance.

Shamli News: फर्जी मेडिकल अवकाश और उपस्थिति के आरोप में शिक्षिका निलंबित

Wed, 30 Sep 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 30 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended on charges of fake medical leave and attendance.
शामली। बिना विभागीय अनुमति मुख्यालय छोड़ने, बिना स्वीकृत चिकित्सीय अवकाश के विद्यालय से अनुपस्थित रहने और फर्जी चिकित्सीय अवकाश के आधार पर वेतन प्राप्त करने के आरोप में बेसिक शिक्षा विभाग ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा जट कंपोजिट में सहायक अध्यापिका प्रिन्सी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी शामली की आख्या के आधार पर यह कार्रवाई की है। प्रिन्सी उच्च प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा जट कंपोजिट में सहायक अध्यापक हैं। उन पर विद्यालय अभिलेखों में फर्जी उपस्थिति दर्ज करने और उच्चाधिकारियों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया गया है। बीएसए ने मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी शामली कुमारी प्रिंसी को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी को सात दिन के भीतर आरोप पत्र जारी कर जांच आख्या बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में शिक्षिका को उच्च प्राथमिक विद्यालय चूनसा से संबद्ध किया गया है। आदेश में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed