फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   teacher news

Shamli News: टीईटी के विरोध में शिक्षक संगठनों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

Tue, 24 Feb 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
teacher news
जलालाबाद प्राइमरी स्कूल में काली पट्टी बांध कर विरोध करते ​शिक्षक व ​शि​क्षिकाएं । सौ से ​शिक्ष
शामली। शिक्षक संगठनों ने सोमवार को टीईटी (टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। शिक्षकों का कहना है कि टीईटी के नए नियमों और प्रक्रिया के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रशिक्षण के लिए डायट मुजफ्फरनगर गए शिक्षकों ने वहां पर भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष पूनम तोमर, नितिन, प्रवेंद्र शिक्षक संगठनों के नेताओं ने कहा कि वे टीईटी के माध्यम से शिक्षकों की योग्यता को आंकने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जो बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं, वे शिक्षकों के अधिकारों और हितों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने अपने काम को प्रभावित किए बिना बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया। शिक्षक संगठनों का कहना है कि वे टीईटी को लेकर सरकार से सकारात्मक बदलाव की उम्मीद करते हैं और जल्द ही इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन भी कर सकते हैं। काली पट्टी बांधकर विरोध करना 25 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद 26 को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा और जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed