फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher molested, threatened to pour acid

Shamli News: अध्यापिका के साथ छेड़छाड़, तेजाब डालने की धमकी

Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teacher molested, threatened to pour acid
कैराना। एक स्कूल की अध्यापिका ने दो युवकों पर छेड़छाड़ करने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली एक स्कूल की अध्यापिका ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी है। बताया है कि वह स्कूल से अपने घर जा रही थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले की गली में खड़े दो युवकों ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे गालियां दीं और चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी गई। बाद में उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को सारी घटना बताई। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी मां और भाई एक आरोपी के घर पहुंचे, तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। मामले में पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed