{"_id":"6872b9483eb37cfe7503a92d","slug":"teacher-accused-of-obscene-acts-complaint-to-dm-shamli-news-c-26-1-sal1002-145546-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिक्षक पर अश्लील हरकतों का आरोप, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिक्षक पर अश्लील हरकतों का आरोप, डीएम से शिकायत
Sun, 13 Jul 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
शामली। चौसाना क्षेत्र के एक स्कूल के अध्यापक पर छात्राओं से अश्लील व्यवहार किए जाने के मामले में अभिभावकों ने जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है।
शुक्रवार को ज़ुल्फिकार , ठाकुर करण सिंह आदि ग्रामीणों ने चौसाना चौकी पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि शिक्षक विद्यालय में छात्राओं से अनुचित व्यवहार करता है, जिससे बच्चों की मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। परिजनों का आरोप है कि नवंबर 2024 में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ छात्राएं विद्यालय की शिक्षिका और शिक्षा मित्र के सामने शिक्षक द्वारा किए गए अशोभनीय व्यवहार की जानकारी दे रही थीं। उस समय यह वीडियो शिक्षा विभाग को भी भेजा गया था, लेकिन विभाग ने मामले में संज्ञान लेने की बजाय केवल आरोपी शिक्षक का स्थानांतरण कर दिया था। कुछ महीनों बाद उसी शिक्षक की फिर से उसी विद्यालय में तैनाती कर दी गई। संवाद