रेन वाटर हार्वेस्टिंग का वर्किंग मॉडल बनाना सिखाया
शामली। सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में विज्ञान तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया दिल्ली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान तकनीकी रोबोटिक वर्कशाप में रेन वाटर हार्वेस्टिंग यंत्र का वर्किंग मॉडल बनाना सिखाया।
शुक्रवार को कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने फोम, सिरिंज, नीडल टिप, बियरिंग, चेक वॉल्व का प्रयोग कर वर्किंग मॉडल बनाएं। इस मॉडल को बनाने से छात्रों ने विज्ञान के विषय जैसे फ्लूइड फ्लो, सक्शन, चेक वॉल की कार्यप्रणाली एवं ग्राउंड वाटर लेवल की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग यंत्र बनाकर ज्ञान वृद्धि के साथ-साथ रोमांच का अनुभव किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर भरत संगल ने कहा कि जल संकट की समस्या के निदान के लिए वर्षा का जल संचय एवं संग्रह सबसे कारगर तरीका है। प्रधानाचार्या मीनू संगल ने कहा कि विज्ञान का विकास दुनिया के लिए वरदान की तरह है। वर्कशाप में रवि हुड्डा, वेंकटेश्वर वशिष्ठ गौर, हरेंद्र चौधरी, भारती, स्वाति चौधरी, निशा शर्मा आदि शिक्षकों ने बच्चों को सहयोग किया।