फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Target of vaccination of 7256 children and 1198 women

7256 बच्चों और 1198 महिलाओं को टीकाकरण का रखा लक्ष्य

Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Target of vaccination of 7256 children and 1198 women
शामली। बीमारियों से बचाव के लिए छूटे हुए दो साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार कर लिया है। सात मार्च से शुरू होने वाले मिशन इंद्रधनुष 4.0 के पहले साप्ताहिक चरण के लिए जिले में दो साल तक के 7256 बच्चे और 1198 महिलाओं को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण के लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में 751 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए होने वाला टीकाकरण पिछड़ गया था। कोरोना कम होने पर शासन ने स्वास्थ्य विभाग को छूटा हुआ टीकाकरण शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सात मार्च से मिशन इंद्रधनुष 4.0 का पहला साप्ताहिक चरण शुरू करने की तैयारी की है। विभाग ने पिछले महीने 26 फरवरी तक आशा व आंगनबाड़ी से डोर-टू-डोर सर्वे कराकर टीकाकरण से वंचित दो साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाई थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष 4.0 के मार्च, अप्रैल व मई तीन माह तक साप्ताहिक चरण चलेंगे। पहला चरण सात से 14 मार्च तक चलेगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। पहले चरण में दो साल तक के 7256 बच्चे और 1198 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 751 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। सभी बूथ गांवों व शहर के मोहल्लों में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

50 से 70 लाभार्थियों पर बनेगा एक बूथ
स्वास्थ्य विभाग के माइक्रोप्लान के अनुसार जिस गांव या शहरी क्षेत्र में 50 से 70 लाभार्थी है, जिन्हें टीका लगाया जाना है, उनके लिए एक बूथ बनाया जाएगा। 70 से अधिक लाभार्थी होने पर दो बूथ बनाए जाएंगे। जिन गांवों या मजरे में तीन-चार लाभार्थी है, वहां पर मोबाइल टीम टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
नियमित टीकाकरण के लिए ब्लाकवार एसीएमओ स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। शामली ब्लाक में डॉ. भानू प्रताप सिंह, कैराना में डॉ. जाहिद अली त्यागी, कांधला में डॉ. विनोद कुमार, ऊन में डॉ. सुशील कुमार, थानाभवन में डॉ. अथर जमील, कुड़ाना ब्लाक में डॉ. अश्वनी शर्मा को नियुक्त किया गया है। जिले में टीकाकरण का संचालन कराने व निगरानी के लिए लिए डॉ. राजकुमार सागर और डॉ. करण सिंह को नियुक्त किया गया है।

जिला नोडल अधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा
शामली। सहारनपुर मंडल के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. एमके चावला ने शुक्रवार को शामली पहुंचकर सात मार्च से शुरू होने वाले नियमित टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार व अनय स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर टीकाकरण की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कोल्ड चेन का भी निरीक्षण कर टीकाकरण के लिए रखी गई वैक्सीन आदि व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने तैयारियों व व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य व बूथ
टीकाकरण बूथ - 751
नगरीय - 190
ग्रामीण- 561
दो साल तक के बच्चों का लक्ष्य - 7256
नगरीय -1524
ग्रामीण - 5732
गर्भवती महिलाओं का लक्ष्य - 1198
नगरीय - 223
ग्रामीण - 975
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed