फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Taprana-Shamli bypass of Meerut Karnal Highway ready

Shamli News: मेरठ करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास तैयार

Sat, 30 Sep 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 30 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Taprana-Shamli bypass of Meerut Karnal Highway ready
शामली बलवा रलवे पुल के पास बिजली का खंबा
शामली। आखिर ढाई साल बाद मेरठ- करनाल हाईवे का टपराना- शामली, बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बाईपास का निर्माण पूरा होने के बाद एनएचएआई और निर्माण एजेंसी की ओर से चौराहों को बाईपास के लिए सीमेंट के पत्थर लगाकर ब्लॉक कर दिया है। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद टपराना- शामली बाईपास का अक्तूबर माह में सिंभालका गांव के पास मेरठ- करनाल हाईवे तक चालू कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

पिछले ढाई साल पहले मेरठ-करनाल हाईवे और टपराना- शामली बाईपास का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। हाईवे और बाइपास का निर्माण पूरा करने के लिए 31 मार्च 2023 तक का समय दिया गया था। एनएचएआई की ओर से नामित ठेकेदार की ओर से हरियाणा के करनाल जिले की सीमा बिडौली यमुना नदी से लेकर मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना गांव की सीमा तक निर्माण एजेंसी का ठेकेदार नियुक्त किया गया था। निर्माण एजेंसी ने बिडौली में यमुना नदी का दो लेन पुल, बिडौली म्यान कस्बा, केरटू, अहमद गढ, झिंझाना, टपराना, बधेव और मुंडेट कला के पास पूर्वी यमुना नहर का पुल, गोहरनी रेलवे पुल तैयार हो चुके हैं। करनाल सीमा से लेकर शामली में सहारनपुर रोड अंबा विहार तक दस किमी लंबाई का बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी की ओर से टपराना- शामली बाईपास का निर्माण पूरा करने के बाद टपराना, बधेव, गोहरनी और अंबा विहार के पास सीमेंट के पत्थर लगाकर बाईपास को ब्लाॅक कर दिया गया है। डीएम रविंद्र सिंह के मुताबिक जल्द ही मेरठ- करनाल हाईवे का टपराना शामली बाईपास को मेरठ- करनाल के सिंभालका तक चालू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

अंबा विहार से लेकर सहारनपुर रोड क्राॅस जंक्शन तक सड़क का होगा चौडीकरण
शामली। सहारनपुर रोड पर अंबा विहार से लेकर साईंधाम मंदिर से आगे क्राॅस जंक्शन तक चार लेन सड़क का निर्माण होगा। चार लेन की सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। क्राॅस जंक्शन के पास अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों के कटान की अनुमति वन पर्यावरण मंत्रालय नई दिल्ली से नही आई है। जिससे चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवा में बिजली के हाईटेंशन 14 में से दो पोल तैयार, रेलवे उपरिगामी पुल का लिंटर कार्य शुरू

बलवा उपरिगामी पुल के बाईपास के पास से बिजली की हाईटेंशन लाइन जाने से 14 बिजली के पोल खड़े करके नए पोल तैयार करने के लिए प्रस्तावित किया गया था। निर्माण एजेंसी ने पहले 14 बिजली के पोल तैयार करने के लिए फाउंडेशन तैयार की। बाद में दो बिजली के पोल तैयार कर दिए गए हैं। अक्तूबर माह में 12 हाईटेंशन बिजली के पोल तैयार होने के बाद लाइन खींच जाएगी। हाईवे और बाईपास की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि बलवा रेलवे पुल का लिंटर डालने का शुरू कर दिया गया है। अक्तूबर माह में हाईटेंशन के सभी बिजली के पोल और तारों की लाइन खींची जाएगी। इसी दौरान बलवा उपरिगामी पुल का लिंटर और एप्रोच रोड का लेपन का कार्य पूरा हो जाएगा । दीपावली के बाद बलवा उपरिगामी पुल और बाईपास चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed