{"_id":"6511d6e41ba8b8d5ff0e1994","slug":"tantrik-cheated-82-thousand-rupees-in-the-name-of-curing-a-girl-shamli-news-c-26-1-smrt1056-9476-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किशोरी को ठीक करने नाम पर तांत्रिक ने ठगे 82 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किशोरी को ठीक करने नाम पर तांत्रिक ने ठगे 82 हजार रुपये
Tue, 26 Sep 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
कांधला। महिला तांत्रिक पर बीमार किशोरी को ठीक करने के नाम 82 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को गांव लिसाढ़ निवासी शौकिंद्र मलिक दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचा और एक महिला तांत्रिक पर ठगी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अक्तूबर वर्ष 2022 को बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। बेटी का काफी इलाज कराया, लेकिन कोई परिणाम नहीं आया। इसी दौरान ग्राम मीमला निवासी एक महिला से संपर्क किया तो महिला ने बताया कि तुम्हारी बच्ची में भूत प्रेत का साया है। इस पर बच्ची का इलाज कराने के लिए 82 हजार रुपये का खर्च बताया। पीड़ित ने उसपर विश्वास करके महिला तांत्रिक को 82 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि महिला तांत्रिक ने बच्ची की पिटाई करके इलाज करती रही। तांत्रिक की पिटाई से बेटी की हालत खराब हो गई। अपनी बेटी का इलाज मेरठ व पानीपत आदि शहरों में कराया, जिससे बेटी की तबीयत में कुछ सुधार हुआ। जब महिला तांत्रिक से पैसे मांगे तो आरोपी महिला ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने महिला तांत्रिक से पैसे दिलाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।