फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Talents of the students tested in math and science

गणित और विज्ञान में परखी छात्रों की प्रतिभा

Mon, 26 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 26 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Talents of the students tested in math and science
परीक्षा - फोटो : getty images
जलालाबाद। जलालाबाद के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में आयोजित ब्लाक स्तरीय गणित विज्ञान प्रतियोगिता में बंतीखेड़ा और हरड़ फतेहपुर के बच्चों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र थानाभवन के चालीस परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ब्लाक स्तरीय इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जहां विज्ञान मॉडलों को प्रस्तुत किया। वहीं इसी विषय पर लघु नाटिका ,चित्रकला एवं भाषण, निबंध प्रतियोगिता में अपनी कुशलता का परिचय दिया। इसमें सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप में प्रथम पुरस्कार जूनियर हाई स्कूल बंतीखेड़ा के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार ख्यावड़ी जूनियर हाई स्कूल ने प्राप्त किया। 
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में हरड़ फतेहपुर जूनियर हाई स्कूल के छात्र अभिषेक व द्वितीय स्थान सोन्ता रसूलपुर जूनियर हाईस्कूल के छात्र वहीद ने प्राप्त किया। निबंध लेखन में अजय कुमार हरड़, द्वितीय, शालू मस्तगढ़ ने प्राप्त किया। चित्र कला में संजना रानी हरड़ व द्वितीय अंशु बंतीखेड़ा रही । सभी प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राय व पूर्व प्रधानाचार्य देवेंद्र शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिक्षक संघ के राजेंद्र रूहेला, संचालक ब्लाक समन्वयक सुदेश विश्वकर्मा, लेखाकार सुनील कुमार, सुशील शर्मा, शोभाराम, सुकुल प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार, राजेश  संसार सिंह, योगेंद्र सिंह, विवेक मलिक, दिनेश, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed