फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take strict action against people of criminal tendency: ADG

अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें: एडीजी

Thu, 15 Apr 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against people of criminal tendency: ADG
शामली पुलिस लाइन में बैठक लेते अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन श्री राजीव सभरवाल - फोटो : SHAMLI
अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें: एडीजी
विज्ञापन

शामली। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।
बुधवार को पुलिस लाइन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की एडीजी मेरठ ने समीक्षा की। उन्होंने जनपद के पोलिंग सेंटर एवं पोलिंग बूथ के भ्रमण और संवेदनशीलता की स्थिति और उन्हें लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली। एडीजी ने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास रहने अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभी से रणनीति तैयार कर ली जाए। उन्होंने जनपद में अब तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई, जमा कराए गए लाइसेंसी शस्त्रों और मतदान वाले दिन फोर्स के डिप्लॉयमेंट की व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सारा फोर्स विकासखंड से पोलिंग पार्टी के साथ ही पोलिंग सेंटर रवाना होकर पहुंचेगा। चुनाव संपन्न होने तक और मत पेटियों के मतगणना सेंटर पर जमा होने तक पोलिंग पार्टियों के साथ ही रहेंगे। मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग सेंटर पर पहुंचे पुलिसकर्मी रात्रि में पोलिंग पार्टी एवं बैलट पेपर की सुरक्षा में मौजूद रहेंगे। एडीजी ने जनपद पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर की गई तैयारियों पर संतुष्टि जताई। एडीजी ने कहा कि 10 दिन जनपद पुलिस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिस गति से चुनाव तैयारियों को लेकर पुलिस द्वारा कार्य किया जा रहा है, वह निरंतर बनी रहे। उसी स्थिति में जनपद में चुनाव सकुशल संपन्न हो सकेगा। इस अवसर पर एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सभी सीओ, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी चुनाव सेल, प्रतिसार निरीक्षक, रेडियो शाखा, उपनिरीक्षक परिवहन शाखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed