फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take strict action against criminals: ADG

अपराधियों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई: एडीजी

Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Take strict action against criminals: ADG
शामली। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत सभी मामलों में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक में गैंगस्टर के अभियुक्तों की गिरफ्तारी व थानों पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और विवेचनाओं के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने टाप-10 अपराधियों, पोक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामलों में थाना प्रभारियों के प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा कराए जाने के लिए कहा। थाना प्रभारियों से बीट कर्मचारियों को सूचनाएं एकत्र कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह करीब सात बजे एडीजी ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली। इसके बाद आर्मरी में असलाह व अन्य शस्त्रों के सत्यापन किया और आवासीय बैरक का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। मैस में भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक में समस्याओं की जानकारी लेकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंचकर सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव की व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एडीजी शहर कोतवाली पहुंचे। वहां गार्द ने उन्हें सलामी दी। उन्होंने थाने के कोविड हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस के कार्य की स्थिति की जानकारी ली। मालखाना में सरकारी असलाह का सत्यापन किया। उप निरीक्षक व पुलिसकर्मियों से असलाह खोलने-जोड़ने की एक्सरसाइज कराई। थाने में खड़े वाहनों के जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों को चेक किया। इस अवसर पर डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल, एसपी सुकीर्ति माधव और तीनों सर्किल के सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed