फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take a pledge to help the helpless people

Shamli News: असहाय लोगों की मदद करने का लें संकल्प

Sun, 01 Jan 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Take a pledge to help the helpless people
असहाय लोगों की मदद करने का लें संकल्प
विज्ञापन

शामली। श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति शामली ने नववर्ष के अवसर पर श्री 1008 आदिनाथ भगवान की महाअर्चना, भक्तामर विधान और 48 दीपकों से संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन संतों ने धर्म के प्रचार प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी को गरीब व असहाय लोगों की मदद लेने का संकल्प लेना चाहिए।
शहर के तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में रविवार को नववर्ष 2023 के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 27 भव्य माण्डले व भगवान आदिनाथ की महाअर्चना रही। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना में प्रतिभाग किया। सुबह सात बजे अभिषेक, शांतिधारा पूजन, भक्तामर पूजन विधान और प्रवचन हुए। शाम को गुरु भक्ति और छह बजे 48 दीपकों से संगीतमय भक्तामर महाअर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन संत आचार्य 108 मंगलानंद सागर महाराज और रमेश कुमारी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए धर्म के प्रचार प्रसार पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए साल में प्रण करें कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करेंगे। किसी का दिल नहीं दुखाएंगे। बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करेंगे। उन्हें भक्ति मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे और धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव जैन, महामंत्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रवास संयोजक विरेश जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री पार्श्वनाथ धरणेंद पद्मावती प्रभावना संघ शामली और सकल जैन समाज के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन रहे और कार्यक्रम संयोजक शरद जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed