फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tailor Dies of Electric Shock While Using Iron at Home in Kairana, Wife Pregnant

प्रेस करते वक्त लगा करंट: दर्जी की मौके पर मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 22 Jul 2025 12:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Jul 2025 12:20 PM IST
सार

कैराना के गांव पठेड में दर्जी सचिन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के वक्त घर पर पत्नी मौजूद थी। सचिन की शादी तीन साल पहले हुई थी और पत्नी पांच माह की गर्भवती है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Tailor Dies of Electric Shock While Using Iron at Home in Kairana, Wife Pregnant
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना थाना क्षेत्र के गांव पठेड में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जब 25 वर्षीय दर्जी सचिन कुमार की प्रेस से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक सचिन गांव का ही रहने वाला था और अकबरपुर सुनहटी में अपने बड़े भाई के साथ दर्जी की दुकान चलाता था।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने घर पर अकेले प्रेस कर रहा था। इसी दौरान उसने प्रेस से तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर बेहोशी की हालत में गिर गया। घर पर उस वक्त सिर्फ उसकी पत्नी मौजूद थी। कुछ देर बाद जब वह कमरे में गई, तो पति को बेसुध देखकर शोर मचा दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:PHOTOS: भक्तिभाव से सराबोर हुआ कांवड़ मार्ग, चलती झांकियों में दिखी शिव महिमा, कलाकारों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन सचिन को तुरंत कैराना और फिर झिंझाना के निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सचिन की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती है। उनका एक छोटा बेटा भी है।

इस अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोमवार देर शाम गमगीन माहौल में सचिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed