हरिद्वार से लौट रही कांवड़ यात्रा में झांकी कांवड़ों की रचनात्मकता देखते ही बनती है। दिल्ली देहरादून हाईवे पर जहां तक नजर जाती है वहीं तक आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।वहीं विशाल झांकी कांवड़ लोगों का मन मोह रही हैं। कहीं भोले बाबा के तांडव का दृश्य है, तो कहीं कैलाश पर्वत की झांकी। हजारों लोग इन कांवड़ों को देखने सड़कों पर उमड़ रहे हैं। अगली स्लाईड्स में देखिए कांवड़ यात्रा के अनूठे रंग।
{"_id":"687f32bb696771921b0544ea","slug":"kanwar-yatra-2025-devotional-processions-and-creative-jhaanki-kanwars-steal-the-show-on-highways-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: भक्तिभाव से सराबोर कांवड़ मार्ग, चलती झांकियों में दिख रही शिव महिमा, कलाकारों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: भक्तिभाव से सराबोर कांवड़ मार्ग, चलती झांकियों में दिख रही शिव महिमा, कलाकारों ने मन मोहा
Tue, 22 Jul 2025 12:12 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:12 PM IST
सार
सावन के सोमवार पर कांवड़ यात्रा में झांकी कांवड़ों की छटा देखते ही बन रही है। शिव-पार्वती के रूप में सजे कलाकार, भक्ति गीतों पर नृत्य और तिरंगा थीम की सजावट ने पूरे कांवड़ मार्ग को भक्तिमय बना दिया है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2025
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा 2025
- फोटो : अमर उजाला
शिव-पार्वती बने कलाकारों ने मोहा मन
कांवड़ मार्ग से गुजर रहीं बड़ी झांकियों में शिव-पार्वती के वेश में कलाकार चलती कांवड़ पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। श्रद्धालु इन्हें देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और रास्ते भर फूल बरसाकर स्वागत कर रहे हैं। ये कलाकार टोलियों के साथ झांकी कांवड़ के पीछे ट्रॉलियों पर सवार रहते हैं और खूबसूरत वेशभूषा और मेकअप के साथ शिव भजनों पर अपने नृत्य से लुभा रहे हैं।

कांवड़ यात्रा में दिख रहा आस्था और देशभक्ति का जुनून
झांकी कांवड़ों में तिरंगा थीम पर आधारित सजावट ने भी खास ध्यान खींचा है। देश के जवानों को समर्पित तिरंगा कांवड़ को देख लोग 'वंदे मातरम्' के जयघोष करने लगते हैं। कहीं 511 फीट लंबा तिरंगा नजर आया तो कहीं ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित कांवड़ ने हर किसी का ध्यान खींचा।
यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: डाक कांवड़ की भागम-भाग, सात घंटे में 150 किमी. की दौड़, हर टीम पर दो लाख तक का खर्च
झांकी कांवड़ों में तिरंगा थीम पर आधारित सजावट ने भी खास ध्यान खींचा है। देश के जवानों को समर्पित तिरंगा कांवड़ को देख लोग 'वंदे मातरम्' के जयघोष करने लगते हैं। कहीं 511 फीट लंबा तिरंगा नजर आया तो कहीं ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित कांवड़ ने हर किसी का ध्यान खींचा।
यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: डाक कांवड़ की भागम-भाग, सात घंटे में 150 किमी. की दौड़, हर टीम पर दो लाख तक का खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2025
- फोटो : अमर उजाला
डीजे और भक्ति गीतों पर झूमते चल रहे श्रद्धालु
कांवड़ के साथ चल रहे डीजे से शिव भक्ति और देशभक्ति के गीतों की गूंज हो रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई कांवड़ यात्रियों को देख झूम उठता है। यही नहीं लोग अपने घरों से कॉलोनियों से निकलकर इन्हें देखने के लिए कांवड़ मार्ग पर पहुंच जाते हैं और इन दृश्यों को मोबाइल के कैमरों में कैद कर रहे हैं।
कांवड़ के साथ चल रहे डीजे से शिव भक्ति और देशभक्ति के गीतों की गूंज हो रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई कांवड़ यात्रियों को देख झूम उठता है। यही नहीं लोग अपने घरों से कॉलोनियों से निकलकर इन्हें देखने के लिए कांवड़ मार्ग पर पहुंच जाते हैं और इन दृश्यों को मोबाइल के कैमरों में कैद कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2025
- फोटो : अमर उजाला
झांकी कांवड़ों ने बांधा सड़कों पर उत्सव का रंग
पूरा कांवड़ मार्ग इन झांकियों के कारण किसी मेले जैसा प्रतीत हो रहा है। नयनाभिराम सजावट, रोशनी और शिव के प्रतीकों से सजे वाहन लोगों को आध्यात्मिक आनंद दे रहे हैं। साथ ही साथ कांवड़ शिविरों में भी अलग ही रौनक देखने को मिल रही है।