फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tahrir given against four youths who assaulted the student

Shamli News: छात्र से मारपीट करने वाले चार युवकों के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 17 Jan 2023 06:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Jan 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Tahrir given against four youths who assaulted the student
कांधला (शामली)। कैराना मार्ग पर तीन दिन पूर्व 12वीं के छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले में उसके पिता ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढुढार में एक सप्ताह पूर्व रमेश व विनोद पक्ष में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया था। तीन दिन पूर्व गांव के पूर्ण सिंह का 17 वर्षीय पुत्र राजेंद्र कस्बे के इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा देने के लिए आ रहा था। तभी गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने छात्र को पकड़कर सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल के निकट मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था। चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया था। मंगलवार को घायल छात्र के पिता पूर्ण सिंह ने थाने पहुंचकर गांव के ही चार युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग करने के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed