फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Symptoms of Pokka Boing found in sugarcane

Shamli News: गन्ने में मिले पोक्का बोइंग के लक्षण

Tue, 29 Jul 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of Pokka Boing found in sugarcane
 कांधला क्षेत्र के हरमुजपुर गांव में डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा  खतौली चीनी मिल के अधिकारियों के 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रेम नारायण शुक्ल ने कांधला क्षेत्र के हुरमुजपुर, रामपुरखेड़ी, फुगाना गांव के किसानों की गन्ना फसल का जायजा लिया। फसल में पोक्का बोइंग के लक्षण मिले। गन्ना प्रदर्शन प्लांट पर किसानों को पैदावार बढ़ाने के लिए सुझाव दिए।
सोमवार को कांधला क्षेत्र के हुरमजपुर गांव में किसानों की गन्ना रकबा पेड़ी, पौधा, बेसिक कोटा आदि की जांच करने क्षेत्र में गन्ना फसल पर कीट व रोग के संबंध में विस्तार से चर्चा की। रामपुरखेड़ी, हुरमजपुर, फुगाना आदि गांवों में भ्रमण के दौरान गन्ने की फसल में चोटी बेधक कीट के लक्षण फसल पर दिखाई पड़े। पोक्का बोइंग नियंत्रण के लिए कीटनाशक छिड़काव करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन

मौके पर खतौली चीनी मिल महाप्रबंधक कुलदीप राठी ने किसानों को संबोधित करते हुए माइट व व्हाइट फ्लाई की पहचान एवं फसल पर हानि को समझाते हुए नियंत्रण हेतु इमिडाक्लोरपिड, सल्फर का स्प्रे करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक विनेश कुमार, देवेंद्र कालखंडे खतौली चीनी मिल की गन्ना भुगतान व्यवस्था, गन्ना उठान की जानकारी दी। ब्लाॅक प्रभारी देवराज सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक रवि कुमार, कंवरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed