फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Symbol of Shriram Brahma, Janaki Bhakti and Lakshmana Dharmacharya

-- जिस घर में लक्ष्मी स्वरुपा नारी प्रताड़ित, उस घर में दरिद्रता का प्रवेश- विजय कौशल

Thu, 17 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Symbol of Shriram Brahma, Janaki Bhakti and Lakshmana Dharmacharya
शामली कैराना रोड पर श्री रामकथा करते विजय कौशल जी माहारज - फोटो : SHAMLI
शामली। संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने श्रीरामकथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि नारी लक्ष्मी का स्वरूप होती है। जिस घर में नारी प्रताड़ित होती है, उस घर में दरिद्रता का प्रवेश होता है। महाराज श्री ने कहा कि राम ब्रह्म, जानकी भक्ति और लक्ष्मण धर्माचार्य के प्रतीक हैं। आज धर्माचार्य अपनी जिम्मेदारी से विमुख होते दिख रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने जो चरण चिह्न, जो परंपराएं हमारे लिए छोड़ी थी, स्थापित की थी, हमें उन पर चलना चाहिए। उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैराना रोड स्थित जेजे फार्म में श्री राम कथा के छठे दिन विजय कौशल महाराज ने कहा कि शबरी ने 60-70 वर्षों तक निरंतर भगवान की आराधना की और उनके आने की प्रतीक्षा की, तब जाकर भगवान ने स्वयं उनकी कुटिया पर पहुंचकर दर्शन दिए। संत प्रवर ने कहा कि अहंकार नहीं होना चाहिए और लेने वाले के मन में तृप्ति संतोष का भाव होना चाहिए। शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश देकर राम सीता और लक्ष्मण के साथ आगे के लिए प्रस्थान करते हैं।
विज्ञापन

महाराज श्री ने कहा कि आज धर्माचार्य अपनी जिम्मेदारी से विमुख होते दिख रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने जो चरण चिह्न, जो परंपराएं छोड़ी और स्थापित की थी, मनुष्य को उन पर चलना चाहिए। राम, लक्ष्मण और सीता प्रयाग में भारद्वाज मुनि के आश्रम में पहुंचते है, जहां राम भारद्वाज जी से आगे का रास्ता पूछते हैं। भाव यह है कि जीवन की यात्रा किसी संत से ही पूछनी चाहिए, वही हमारा मार्गदर्शन कर सकते हैं। सत प्रवर ने कहा कि बिना गुरु के यात्रा पूरी नहीं होती। यद्यपि भगवान हमारे अंदर विराजमान है, लेकिन उसकी अनुभूति गुरु ही कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारद्वाज मुनि ने भगवान राम के साथ रास्ता बताने के लिए चार विद्यार्थी भेजें, जो वास्तव में चारों वेद हैं। वैदिक मार्ग धर्म, सत्कर्म और ज्ञान का मार्ग होता है। प्रभु वाल्मीकि ऋषि के आश्रम में आए और उनसे अपने रहने के लिए उपयुक्त स्थान पूछा। महर्षि बाल्मीकि ने भगवान को रहने के 14 स्थान बताएं, कथा व्यास ने कहा कि जो हमारे शरीर के अंदर ही विद्यमान हैं। उन्होंने बताया कि मनुष्य के कान, आंख, नाक, जुबान, हाथ, पैर, होठ, मन, बुद्धि, चित्त, स्वभाव कैसा होना चाहिए। जिससे कि भगवान का हमारे जीवन में प्राकट्य हो सके।
विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि भगवान के चरणों की वंदना करनी चाहिए। आधुनिक काल में दीन- हीन, भूखे नंगे, रोगी, अछूत, अभावग्रस्त, उपेक्षित लोग ही भगवान के चरण हैं। उनकी सेवा ही भगवान की सेवा है। जिनके चरण समाज सेवा, राष्ट्र- रक्षा, संस्कृति रक्षा, परमार्थ, परोपकार के लिए निकले वहीं आधुनिक तीर्थ हैं। भगवान चित्रकूट पहुंचे, जहां उन्होंने देवताओं, साधु-संतों, ऋषि-मुनियों को प्रणाम किया और कोल और किरात कंद, मूल, फल, फूल लेकर के भगवान के पास पहुंचे। भगवान श्री राम जानकी के साथ एक वृक्ष के नीचे बैठे थे। वृक्ष पर लता चढ़ी हुई थी। राम ने सीता से पूछा कि वृक्ष और लता में कौन भाग्यशाली है। सीता ने कहा लता भाग्यशाली है जिसे वृक्ष का सहारा मिला। राम ने कहा कि वृक्ष भाग्यशाली है जिसे ऐसी सुकोमल लता का संग मिला। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया कि वृक्ष और लता में कौन ज्यादा भाग्यशाली है। तब उन्होंने लक्ष्मण को बुलाया और उनसे पूछा कि वृक्ष और लता में कौन ज्यादा भाग्यशाली है। तो लक्ष्मण जी ने कहा सच तो यह है कि न तो लता भाग्यशाली है, ना वृक्ष भाग्यशाली है, भाग्यशाली तो मैं हूं जो दोनों की छाया में आनंद का अनुभव कर रहा हूं।

संत प्रवर ने करवा चौथ की सभी को शुभकामनाएं देते हुए पुरुषों से अपील की कि वे महिलाओं का सम्मान करें और आज यह संकल्प लेकर जाएं कि जीवन में कभी भी महिलाओं को प्रताड़ित और अपमानित नहीं करेंगें। उन्होंने कहा कि नारी लक्ष्मी का स्वरूप होती है। आज की कथा में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अखिल बंसल, सारिका बंसल, शिप्रा बंसल, राजीव मलिक, रोबिन गर्ग, महेश गोयल, प्रदीप पुंडीर, अशोक बंसल, आनंद प्रकाश गर्ग, पूर्व आईजी विजय गर्ग, एसपी शामली अजय कुमार पांडे एवं उनकी धर्मपत्नी , व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग, सुभाष धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रालोद नेता योगेंद्र चेयरमैन, विनय बंसल, विनोद तोमर सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed