फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sweets worth Rs 1.25 crore, fired fireworks worth Rs 80 lakh

सवा करोड़ की मिठाई बिकी, 80 लाख के पटाखे फूंके

Wed, 26 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sweets worth Rs 1.25 crore, fired fireworks worth Rs 80 lakh
शामली में हनुमान रोड पर वातावरण में छाया स्मॉग। - फोटो : SHAMLI
सवा करोड़ की बिकी मिठाई, 80 लाख की आतिशबाजी चलाई
विज्ञापन

शामली। जिले के लोगों ने महंगाई को दरकिनार कर धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया। त्योहार में मिठास घोलने के लिए लोगों ने मिठाई पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च कर दिए। जबकि दीपावली के जश्न में करीब 80 लाख के पटाखे फूंक डाले।
जिला प्रशासन की ओर से जिले में करीब 200 कारोबारियों को पटाखे बेचने के लाइसेंस जारी किए गए थे। शहर में वीवी डिग्री कॉलेज में पटाखा बाजार लगाया गया था। जहां करीब 100 दुकानें लगाई गई। कांधला में नई मंडी स्थल और थानाभवन में दशहरा ग्राउंड पर पटाखे की दुकान लगाई गई थी। जहां लोगों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की। पटाखों को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। दीपावली की देर रात भी लोगों ने खूब पटाखे खरीदे। रविवार को छोटी दीपावली की रात से ही लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी थी। सोमवार को दीपावली पर जमकर आतिशबाजी की गई। बचे हुए पटाखे मंगलवार रात भी लोगों ने चलाए।
विज्ञापन

--
कोट-इस बार पिछले तीन वर्षों के मुकाबले बेहतर कारोबार हुआ है। व्यापारी वर्ग खुश है। करीब 80 लाख के पटाखे जिले में बिके हैं। करीब सवा करोड़ की मिठाई की बिक्री हुई है। - घनश्यामदास गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष, पउप्र उद्योग संयुक्त व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पटाखों से लगी आग
दीपावली बाद आकाश में फैली स्मॉग की चादर
शामली। दीपावली पर आतिशबाजी के धुएं के चलते आकाश में स्मॉग की चादर फैल गई। एक्यूआई 325 दर्ज किया गया। मंगलवार को 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने प्रदूषण से काफी हद तक राहत दिलाई और एक्यूआई 225 पर पहुंच गया।
मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों मौसम में स्मॉग की स्थिति ओर बदतर होने की आशंका है। सहारनपुर मंडल के प्रदूषण विभाग के अफसर दिनेश चंद पांडे ने बताया कि दीपावली की रात को हवा चलने से एएक्यूआई कम रहा है। जैसे ही मौसम में सर्दी का असर बढ़ेगा, वैसे ही स्मॉग की चादर आसमान में बिछ जाएगी।
--
दो स्थानों पर हुई आग की घटना
- दीपावली की रात दो स्थानों पर आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली। पहली घटना शाम को ईख के एक खेत में आग लग गई। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। दूसरी घटना कच्ची गढ़ी में राशन डीलर के घर के बाहर पड़ी लकड़ियों में आग लग गई। यहां भी समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
- पटाखा घर में गिरने को लेकर मारपीट
शामली। शहर में नौ कुआं रोड पर घर में पटाखा गिरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
मोहल्ला निवासी प्रमोद के घर में दीपावली की शाम पटाखा आ गिरा। जिस पर प्रमोद ने घर के बाहर आतिशबाजी कर रहे लोगों से एतराज जताया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। किसी तरह लोगों ने बीचबचाव कराया। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।

- पराली में आग लगी
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा मे दीपावली की रात मनोज कुमार की छत पर रखी पराली में अचानक एक पटाखा आकार गिरा। जिसके चलते पराली में तेज आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया।

शामली में एमएसके रोड पर वातावरण में छाया स्मॉग।

शामली में एमएसके रोड पर वातावरण में छाया स्मॉग।- फोटो : SHAMLI

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछोया में दीपावली पर पूजन करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछोया में दीपावली पर पूजन करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।- फोटो : SHAMLI

शामली में दीपावली पर आतिशबाजी करती महिला व युवती।

शामली में दीपावली पर आतिशबाजी करती महिला व युवती।- फोटो : SHAMLI

शामली में दीपावली पर आतिशबाजी करते बच्चे।

शामली में दीपावली पर आतिशबाजी करते बच्चे।- फोटो : SHAMLI

शामली में दीपावली पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग।

शामली में दीपावली पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली में दीपावली पर आतिशबाजी करते बच्चे।

शामली में दीपावली पर आतिशबाजी करते बच्चे।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed