{"_id":"63179addd4bd7f168c01c60d","slug":"sweat-shed-in-state-championship-trials-shamli-news-mrt604168226","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट चैंपियनशिप के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट चैंपियनशिप के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
स्टेट चैंपियनशिप के ट्रायल में बहाया पसीना
शामली। द्वितीय अंडर-23 यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को ऊधम सिंह स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए प्रतिभाग करेंगे। भाला फेंक में बबली यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ऊधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-23 यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। किरण पंवार ने 100 मीटर में प्रथम स्थान, निपम चौहान ने 200 मीटर में प्रथम स्थान, दीपा तोमर ने 110 मीटर हर्डल में प्रथम स्थान, मुस्कान ने 400 मीटर हर्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में अभिमन्यु चौधरी, 200 मीटर में निखिल, 400 मीटर में रियान, 1500 मीटर में मनीष, 5 किमी व 10 किमी में आशीष कुमार प्रथम, गौरव मलिक स्टेपल चैस में प्रथम, शॉटपुट में तानिया तोमर, भाला फेंक में बबली यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, निखिल खैवाल, राजा पांचाल, शिवम तोमर, संदीप बालियान आदि मौजूद रहे।