फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Swami Vivekananda's life philosophy exemplary for all

स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन सभी के लिए अनुकरणीय

Tue, 12 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's life philosophy exemplary for all
शामली में विवेकान्द जयंती मनाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन सभी के लिए अनुकरणीय
विज्ञापन

शामली। शहर के शिक्षण संस्थानों में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
आरके इंटर कॉलेज शामली में राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई के प्रथम एक दिवसीय शिविर में मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रबली पटेल ने मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेविकाओें को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया। इसके बाद, स्वयंसेविकाओं ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई का कार्य किया और कूड़ा-करकट का निस्तारण किया। अगले चरण में कोरोना जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेविकाओं ने लोगों को कोरोना से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर प्रोफेसर आरपी सिंह, डॉ. सौरभ कुमार पांडेय, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मांगेराम सैनी, आयुष जैन, लोकेंद्र और सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज शामली में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य मोहर सिंह ने किया। आचार्य वसीम खान ने बताया कि स्वामी विवेकानंद संपूर्ण विश्व को योग, वेदांत, हिंदुत्व तथा उसके जीवन दर्शन से उनके दार्शनिक विचार हम सभी भारतीयों को गौरवान्वित करते हैं। उनका जीवन दर्शन सभी के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, मयंक हुड्डा, यश, नीटू कश्यप, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, पवन कुमार, अंकुर कुमार, मधुबन शर्मा औप पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का आचरण अनुकरणीय है। इस अवसर पर सतीश आत्रेय, लक्ष्मी गर्ग, छवि शर्मा, महेश नारायण गौड़, अनिल कश्यप, अश्वनी कुमार, घनश्याम सारस्वत, शिव कुमार, रामनाथ, अरविंद जैन, घनश्याम वशिष्ठ, अक्षय जिंदल, छवि शर्मा, नीतू अग्रवाल, संजना गर्ग, सारिका गर्ग, सोनिया सिंघल, साकेत निर्वाल, राहुल सिंघल, फूल कुमार, अमित ऐरन, मोहित मित्तल, अरविंद कुमार, लोकेश वर्मा, गोपाल आदि मौजूद रहे।

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज में स्वामी विवेकान्द के चित्र पर पुष्पअर्पित करते शिक्?

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज में स्वामी विवेकान्द के चित्र पर पुष्पअर्पित करते शिक्?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed