{"_id":"688bbc336520fded19067988","slug":"suspicious-drone-caused-panic-in-kandhla-turned-out-to-be-a-childrens-toy-shamli-news-c-26-1-sal1002-146768-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांधला में संदिग्ध ड्रोन से मची खलबली, निकला बच्चों का खिलौना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांधला में संदिग्ध ड्रोन से मची खलबली, निकला बच्चों का खिलौना
विज्ञापन
कांधला में पहरा देते कस्बेवासी । संवाद
- पुलिस ने खिलौना कब्जे में लेकर जांच शुरू की, लोगों ने पूरी रात पहरा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कांधला देहात में बुधवार देर रात संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। डर और अफवाह के चलते ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर पहरा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बुधवार रात लगभग तीन बजे नई बस्ती मुस्तफाबाद में आसमान से चमकती हुई वस्तु तेजी से नीचे आई और श्री अंदोसर मंदिर शिवाला परिसर में गिर गई। ग्रामीणों का कहना है कि इसके कुछ देर बाद दो संदिग्ध व्यक्ति मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे, लेकिन लोगों के जाग जाने पर वे भाग गए।
मंदिर के पास रहने वाले नईम ने बताया कि हाल के दिनों में ड्रोन के जरिए चोरी की घटनाओं की चर्चा के कारण बस्ती के लोग पहले ही रात में सतर्क रहते हैं। वहीं शाहिद ने बताया कि ड्रोन गिरने के बाद मंदिर परिसर में कुछ लोगों की मौजूदगी का आभास हुआ।
विज्ञापन
बस्ती के लोगों ने यह सूचना मंदिर की देखरेख कर रही एडवोकेट शालिनी कौशिक को दी। मौके पर पहुंचीं शालिनी कौशिक ने मंदिर खुलवाकर जांच की, तो परिसर में एक खिलौने जैसा छोटा खिलौना पड़ा मिला। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिलौने को कब्जे में लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीण जिसे ड्रोन समझ रहे थे, वह दरअसल एक खिलौना है। यह किसी शरारती व्यक्ति की करतूत हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी रामसेवक गौतम ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दे। पुलिस से शिकायत करें।
.