फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suspicious death of old man due to drowning in Eastern Yamuna Canal

Shamli News: पूवी यमुना नहर में डूबने से बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

Wed, 03 Apr 2024 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of old man due to drowning in Eastern Yamuna Canal
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में पूर्वी यमुना नहर में एक बुजुर्ग डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग अविवाहित था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को कैराना मार्ग स्थित पूर्वी यमुना नहर पुल से करीब एक किलोमीटर आगे कांधला की तरफ लिलौन वाले पुल से पहले एक बुजुर्ग के पानी में डूबने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नहर के पानी में तलाश कर बुजुर्ग को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहां मौजूद ई-रिक्शा चालक ने बताया कि बुजुर्ग उसकी ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठा था और उसके कहने पर वह यहां तक लेकर आया था। उसने ई रिक्शा को रुकवाया और बिना कुछ कहे नहर की तरफ चला गया। इसके बाद वह पानी में डूब गया। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया बुजुर्ग की पहचान देवेंद्र जैन उर्फ बबलू (65) निवासी काशीराम कालोनी सहारनपुर मार्ग शामली के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मृतक अविवाहित था और अपने भाइयों से अलग रहता था। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री का कहना है कि बुजुर्ग का पैर फिसलकर नहर में गिरने से मौत हुई या उसने आत्महत्या की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed