फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Survey will examine the work of 11 departments

सर्वे में होगी 11 विभागों के कार्यो की पड़ताल

Wed, 22 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Survey will examine the work of 11 departments
सर्वे में होगी 11 विभागों के कार्यों की पड़ताल
विज्ञापन

शामली। वर्ष 2011 में हुई आर्थिक सामाजिक जनगणनना में आर्थिक रूप से बेहद कमजोर स्थिति वाले परिवारों को 11 सरकारी योजनाओं का कितना लाभ मिला इसकी पड़ताल के लिए सर्वे शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम सखी को इसमें लगाया गया है।
वर्ष 2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना के दौरान ऐसे परिवार चिह्नित किए गए थे, जिन परिवारों के पास कच्चा मकान था या बंधुआ मजदूरी वाले परिवारों के अलावा आर्थिक रूप से बेहद कमजोर थे। इन परिवारों की विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक दशा बदलनी थी। समाज कल्याण, विद्युत, आपूर्ति , बैंक, जिला उद्योग, पशुपालन और कृषि विभाग सहित 11 विभागों के माध्यम से इन परिवारों को लाभान्वित किया जाना था।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार के अनुसार अब इस सर्वे में ऐसे ही परिवारों तक टीमें जाएंगी। उनसे बातचीत कर पता किया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का कितना लाभ उन्हें मिला। किस विभाग से जुड़ी योजना का लाभ उन्हें मिला है और किसका नहीं। ये तमाम जानकारियां टीम जुटाएंगी। इस सर्वे को जीवन के लिए सुविधाओं का सर्वेक्षण कहा जाएगा। ये सर्वे 21 जनवरी से मार्च के अंत तक चलेगा। जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद पूरा डाटा आन लाइन किया जाएगा। इसके बाद कोई भी व्यक्ति ये एप डाउनलोड करके या वेबसाइट पर डाटा देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप पर मौजूद हैं गांववार परिवारों की सूचना
इस सर्वे में किस गांव में कितने लोग शामिल होंगे उसकी पूरी जानकारी एक एप में मौजूद है। ईओएल-इजी ऑफ लीविंग सर्वे नाम का ये एप सर्वे करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के मोबाइल में डाउनलोड करा दिया गया है। सभी को लॉग इन और पासवर्ड नंबर दिए गए हैं, जो एप के माध्यम से गांववार उसमें चिह्नित परिवारों के यहां जाकर सर्वे करेंगे। आवश्यकता होने पर ग्राम सखी की मदद भी इस सर्वे में ली जाएगी।

17 बिंदुओं पर सवाल पूछेंगी टीमें
टीमें पूछेंगी क्या आपको गैस कनेक्शन मिला। घर में बिजली है या नहीं, किसी सदस्य का बैंक खाता खुला है ,जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा हुआ है या नहीं। परिवार के किसी सदस्य का टीकाकरण हुआ है या नहीं। परिवार में गर्भवती महिला या छह साल से कम के बच्चों को पुष्टाहार और टीकाकरण की सुविधा मिली है या नहीं। परिवार किस तरह के मकान में रह रहा है क्या किसी सरकारी आवास की सुविधा मिली है या नहीं। आयुष्मान या जनआरोग्य योजना में शमिल है या नहीं। पेंशन ,मनरेगा जॉब कार्ड आदि के बारे में भी टीम जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed