फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Survey of those coming from foreign and non states started

विदेश, गैर राज्यों से आने वालों का सर्वे शुरू

Thu, 26 Mar 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Survey of those coming from foreign and non states started
विदेश, गैर राज्यों से आने वालों का सर्वे शुरू
विज्ञापन

शामली। जिले में कोराना का केस मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। विदेश या गैर राज्यों से आने वालों की सर्वे कर जानकारी जुटाई जा रही है। एलआईयू के साथ ग्राम प्रधानों को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी इसमें लगाया गया है।
देश भर में कोरोना के जो केस पॉजीटिव मिले हैं उनमें से अधिकांश विदेश से आने वाले लोग हैं। कैराना में मिला कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी दुबई से आया था। बहुत से लोग लोग विदेश यात्रा से आने के बाद भी जानकारी छिपा रहे हैं। ऐसे में उनके संक्रमित होने पर उनके संपर्क में आने वाले भी इस बीमारी की चपेट में सकते हैं। इसलिए प्रशासन ने जिले में विदेश से आने वालों की सूची तैयार करनी शुुरू कर दी है। गैर राज्यों से आने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य की जांच होगी।
विज्ञापन

चीन के वुहान से लौट थे कई युवक
जिले में हाल ही में चीन के वुहान में रह रहे जिले के कई युवक वापस अपने गांव लौटे हैं। इनमें क़ुड़ाना गांव के ही आठ युवक हैं। ये लोग वुहान में योग शिक्षक हैं। इसके अलावा अन्य कुछ लोग भी चीन के दूसरे राज्यों से यहां आए हैं। हालांकि विदेश से आने के बाद केंद्र सरकार द्वारा इन्हें गुरुग्राम ओर दिल्ली के अस्पतालों में 14 दिन रखने के बाद क्लीन चिट देकर भेजा जा चुका है। विभाग इन पर नजर रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से भी की सूचना देने की अपील
शामली। एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि किसी के आस पड़ोस में कोई व्यक्ति हाल ही में विदेश यात्रा से आया है तो लोग उसकी सूचना पुलिस, प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को दें। बेहतर होगा कि ये व्यक्ति खुद ही सूचना दे दें ताकि स्वास्थ्य विभाग उसकी जांच कर सके। तब तक वो खुद को सबसे अलग कमरे में रखें ।

किसी को भूखा नहीं रहने देगा प्रशासन
शामली। लॉक डाउन के समय में निर्धन और बेसहारा लोगों के सामने मुश्किल हो गई है। एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि इस तरह के भूखे लोगों तक खाना भिजवाने की व्यवस्था की गई है। आपूर्ति विभाग को इसमें लगाया गया है। पुलिस प्रशासन के स्तर से इसमें काम होगा। इसके लिए शहर के उद्यमी, कुछ व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक आदि कई संगठन आगे आए हैं। उन्होंने आवश्यकता होने पर भोजन के पैकेट की व्यवस्था कराने की बात कही है।
112 पर दें सूचना
एसपी के अनुसार कोई व्यक्ति परेशान है और भूखा है तो वो किसी तरह 112 नंबर पर सूचना दे। पुलिस भी उसकी हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed