फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suraj murder Shamli: Family members refused to cremate the body, sits on strike

सूरज हत्याकांड: शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों का इनकार, धरना पर बैठे, चाकू से गोदकर की थी हत्या

Thu, 15 Feb 2024 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Feb 2024 01:37 PM IST
सार

शामली में बुधवार को हुए सूरज हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Suraj murder Shamli: Family members refused to cremate the body, sits on strike
मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के बाबरी थानाक्षेत्र में फतेहपुर गांव के सूरज हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। ग्रामीण धरना देकर बैठ गए। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की भी मांग की।

विज्ञापन


बुधवार को फतेहपुर गांव में मजदूर सूरज की उसी के दोस्त ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। गुरुवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि हत्याकांड में एक से ज्यादा आरोपी शामिल थे। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: MIET की छात्रा का शव हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला, भाई ने प्रबंधन पर लगाया ये आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। शव सड़क पर रखकर ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। एसपी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक के शरीर पर मिले थे चोट के निशान
थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर के जंगल में नलकूप पर युवक को चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पता चला है कि आरोपी और सूरज ने पहले नलकूप पर ही बैठकर शराब का सेवन किया।

इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आरोपी ने चाकू और शराब की बोतल आदि से वार कर सूरज की हत्या कर दी। शरीर पर चार से पांच निशान मिले हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। एसपी अभिषेक ने बताया कि परिजनों के अनुसार, सूरज और आरोपी दिन में एक साथ ही घूम रहे थे। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed