फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: MIET student committed suicide by hanging herself in the hostel

Meerut: MIET की छात्रा का शव हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला, भाई ने प्रबंधन पर लगाया ये आरोप

Thu, 15 Feb 2024 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Feb 2024 11:52 AM IST
सार

मेरठ के MIET कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं मृतका के भाई ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की संदिग्धता को देखते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: MIET student committed suicide by hanging herself in the hostel
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ बाइपास स्थित एमआईईटी कॉलेज के हाॅस्टल में बीसीए फर्स्ट ईयर की छात्रा मनीषा का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मनीषा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर मेरठ पहुंचे परिजनों का आरोप है कि कॉलेज वाले उनसे सच्चाई छिपा रहे हैं। वह आत्महत्या नहीं कर सकती है। वहीं जानी पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बिहार, चंपारण जिले की रहने वाली मनीषा पुत्री जितेन्द्र एमआईईटी परतापुर में बीसीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह एमआईईटी मेरठ बागपत बाइपास के कैंपस स्थित हास्टल में कमरा नंबर 223 में रह रही थी। गुरुवार को आठ बजे के करीब मनीषा अपने हाॅस्टल के कमरें में फांसी पर लटकी मिली। कमरा अंदर से बंद था। छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिलते ही जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहादुर बिटिया: बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना तो भिड़ी छात्रा, पिस्टल से भी नहीं डरी

विज्ञापन
विज्ञापन

जानी थानाध्यक्ष प्रांजल त्यागी ने बताया कि जिस रूम में मनीषा रहती थी उसी रूम में बिहार निवासी दो अन्य छात्राएं साक्षी व प्रियांशी भी साथ रहती थीं। बुधवार को प्रियांशी का जन्मदिन था। इसको लेकर उन्होंने अपने कॉलेज के छात्र हिमांशु को केक लेने के लिये भेजा था। इस दौरान अपने जन्मदिन की अन्य तैयारी को लेकर प्रियांशी साक्षी के साथ मिलने के लिए हॉस्टल की दूसरी छात्राओं के पास गई हुई थी।

उन्होंने मनीषा से भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने पढ़ाई की बात कहकर साथ जाने से मना कर दिया। साक्षी व प्रियांशी के रूम से चले जाने के बाद मनीषा ने हॉस्टल रूम का गेट बंद कर लिया। कुछ समय बाद साक्षी व प्रियांशी लौटकर आईं तो उन्होंने अपने रूम का गेट खुलवाने के लिए नॉक किया तो भीतर से कोई उत्तर नहीं मिला। वह काफी देर तक रूम का गेट खुलवाने के लिए मनीषा को आवाज लगाती रहीं लेकिन कोई आवाज नहीं आई।

इसके बाद उन्होंने मनीषा का मोबाइल भी ट्राइ किया, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं मिला। इस दौरान  हॉस्टल के अन्य कमरों में रहने वाली छात्राएं भी वहां जमा हो गईं। जानकारी पर वार्डन व अन्य स्टाफ वहां जमा हो गया। इस दौरान एक स्टाफ ने रूम की खिड़की पर चढ़कर झांककर देखा। अंदर कमरे में  पंखे से मनीषा की झूल रही थी। स्टाफ ने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़कर मनीषा को नीचे उतारा।

गंभीर अवस्था में हॉस्टल प्रशासन ने उपचार के लिए मनीषा को अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस मामले में संदिग्धता को देखते हुए हॉस्टल में उसके साथ रहने वाले दूसरी छात्राओं से भी पुलिस ने पूछताछ की है। मोबाइल की काॅल डिटेल निकलवाई जा रही है। पूछताछ के लिए एक छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

घटना की जानकारी पर जानी थाना पहुंचे मनीषा के भाई सोनू ने बताया कि हमारे माता-पिता नहीं हैं। हमारा लालन-पालन रिश्तेदारों ने किया है। मनीषा बहुत हसमुंख स्वभाव की थी। उसे ज्यादा मिलना-जुलना या दोस्त बनाना भी पसंद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed