फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Support given to wrestlers by reaching Jantar Mantar

Shamli News: जंतर-मंतर पहुंचकर दिया पहलवानों को समर्थन

Sun, 07 May 2023 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
Support given to wrestlers by reaching Jantar Mantar
-भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे हैं पहलवान
विज्ञापन

फोटो
शामली। भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों को रविवार को जिले के लोगों ने बड़ी संख्या में जंतर-पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान आश्वासन दिया कि वह न्याय के लिए लड़ाई में महिला पहलवानों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे। समर्थन देने वालों में खाप चौधरी, सपा और भाकियू नेता शामिल रहे।

जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से महिला पहलवान भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। रविवार को जिले से सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, जावेद जंग, बिट्टू ताना, संजीव राझड, खुशनूद पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। इसके अलावा गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह और कई भाकियू नेता भी जिले से धरने में पहुंचे। इन लोगों ने महिला पहलवानों को आश्वासन दिया कि वह इस लड़ाई में महिला पहलवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा की सरकार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारा भी जुमला बनकर रह गया है। भाजपा नेता गंभीर अपराधों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी खुले घूमते हैं। जबकि विपक्ष के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर तत्काल जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की मंशा समझ चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed