{"_id":"6b0c7514c297db701f0f5dd4","slug":"supari-from-snapchat-insta-gang-network-running-through-signal-app-shamli-news-c-26-1-sal1002-179297-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्नैपचैट-इंस्टा से सुपारी, सिग्नल एप से चल रहा गैंग का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्नैपचैट-इंस्टा से सुपारी, सिग्नल एप से चल रहा गैंग का नेटवर्क
Mon, 30 Nov 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
शामली। पुलिस के सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से बचने के लिए शातिर बदमाशों ने अपराध का तरीका पूरी तरह बदल लिया है।
बदमाश अब फोन कॉल के बजाय स्नैपचैट, इंस्टाग्राम और सिग्नल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपना नेटवर्क चला रहे हैं। सात समंदर पार बैठे गैंगस्टर हों या स्थानीय शूटर, रेकी करने, मुखबिरी जुटाने, हथियार पहुंचाने और हत्या की साजिश रचने तक के लिए वर्चुअल नेटवर्क का सहारा ले रहे हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाश अपनी पहचान छिपाने के लिए एक साथ कई फर्जी आईडी चला रहे हैं और वारदात के बाद डिजिटल सबूत मिटा देते हैं। हाल के बड़े हत्याकांडों में इस डिजिटल क्राइम मॉडल की कई परतें उजागर हुई हैं।
चौहरा हत्याकांड : इंस्टा ग्रुप से जुड़े तार
26 नवंबर की रात रोहतक में हुए चौहरे हत्याकांड में पुलिस की अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि मुखबिरी के संदेह के घेरे में आई शामली के गांव बहावड़ी की जाह्नवी इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों से लोगों को जोड़कर उनके संपर्क में थी। स्नैपचेट और सिग्नल एप का यहां भी बदमाशों ने प्रयोग किया है।
विज्ञापन
बागपत का रवि राठी सोशल मीडिया पर सक्रिय
अंतरराज्यीय गैंगवार की कड़ियों में पश्चिमी यूपी के बागपत निवासी रवि राठी का नाम भी चर्चा में है। जांच एजेंसियों के मुताबिक रवि राठी के भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार सक्रिय रहने और इसके जरिए संपर्क बनाए रखने की बात सामने आई है। पुलिस इसकी डिजिटल गतिविधियों को भी खंगाल रही है।
अंकित बालियान हत्याकांड : कनाडा से स्नैपचैट कॉल पर मिले निर्देश
शामली में 26 अगस्त को हुए हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश और शूटरों को निर्देश देने के लिए मुख्य रूप से स्नैपचैट और सिग्नल एप का इस्तेमाल हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि कनाडा में बैठा गोगी गैंग के भोलू शाहपुरिया ने स्नैपचैट कॉल से सुपारी दी थी। इसी से निर्देश देता था, जबकि कनाडा में ही बैठा मोंटी मान स्नैपचैट आईडी संभालता था। शूटर रेकी, घटनास्थल और रास्तों की तस्वीरें इसी पर भेजते थे। सर्विलांस से बचने को शूटरों ने 10-10 स्नैपचैट आईडी बनाई थीं। इस मामले में हथियार पहुंचाने और संपर्क रखने वाले 12 से अधिक लोगों के फर्जी सोशल मीडिया आईडी इस्तेमाल करने के इनपुट पुलिस को मिले थे।
अपराधियों के सोशल मीडिया नेटवर्क और डिजिटल गतिविधियों पर साइबर टीमों की पैनी नजर है। हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अंतरराज्यीय गिरोहों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों नेटवर्क ध्वस्त किए जाएंगे। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी, शामली