फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunshine came out after two days, chill due to cold wave

Shamli News: दो दिन बाद निकली धूप, शीतलहर से बनी ठिठुरन

Wed, 08 Jan 2025 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sunshine came out after two days, chill due to cold wave
शामली। मौसम में दो दिन बाद धूप निकलने से मौसम में सुधार आया है। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है, लेकिन शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। शाम को फिर से मौसम ठंडा हो गया। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

जिले के मौसम में उतार चढ़ाव चल रहा है। रविवार को दस दिन बाद धूप निकली थी। धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की थी, लेकिन उस दिन रात में फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया था। इसके बाद दो दिन तक सोमवार व मंगलवार को धूप नहीं निकली थी और शीतलहर चलने से लोगों कंपकंपी छूटी रही थी। बुधवार को रात से लेकर सुबह तक बादलों के साथ कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे धूप निकलनी शुरू हुई। एक घंटे बाद अच्छी धूप निकली।
विज्ञापन

धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लोगों ने घर से बाहर और छत पर धूप में बैठकर ठंड से राहत महसूस की। हालांकि शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed