फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunny in the morning, cloudy in the afternoon

Shamli News: सुबह निकली धूप, दोपहर में बादल छाए

Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sunny in the morning, cloudy in the afternoon
शामली। जिले के मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। सुबह से धूप निकली और दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे। दिनभर गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

जिले में रोजाना मौसम में बदलाव हो रहा है। सेामवार को सुबह पहले हल्के बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकली। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा चलने से लोग गर्मी में परेशान रहे।। लोग गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर व टोपी लगाकर जाते हुए नजर आए।। दोपहर के समय लोग घर से बाहर कम निकले, जिस कारण सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रही। दोपहर दो बजे के बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। इसके बाद कभी धूप तो कभी बादल छाये रहे। शाम को गर्मी का असर कम होने पर लोग घर से बाहर निकले। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने और तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed