फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunny day, rain started with strong winds in the evening

Shamli News: दिन में खिली धूप, शाम को तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश

Thu, 30 Mar 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sunny day, rain started with strong winds in the evening
- आठ दिन बाद फिर बारिश होने से किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

- गेहूं व सरसों की फसल को नुकनान, बारिश में भीगते हुए घर पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में मौसम एक बार फिर बिगड़ गई है। दिन में मौसम गर्म रहा और शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश होने से गेहूं व सरसो की फसल को नुकसान पहुंचा है। उधर, लोग बारिश में भीगते हुए घर की तरफ जाते हुए दिखाई पड़े।
बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल छाये हुए थे। इसके बाद धूप निकली लेकिन बीच-बीच में बादल आते रहे। दिन के समय धूप रहने से मौसम गर्म बना रहा। शाम के करीब चार बजे आसमान में काले बादल छा गए और बारिश होने की संभावना बन गई थी। इसके बाद शाम को छह बजे तेज हवा चलने लगी। तेज हवाओं के साथ बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बाजार में सामान खरीदने आए लोग और सड़कों से गुजरते लोग बारिश में भीगते हुए घर की तरफ तेजी से जाते हुए दिखाई दिए। उधर, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आठ दिन पहले हुई बारिश में गेहूं की अगेती फसल जमीन पर गिरने से किसानों को नुकसान हुआ था। अब फिर बारिश शुरू होने से गेहूं की पछेती फसल को भी नुकसान होने की आंशका बन गई है। इसके अलावा सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचने से किसान चिंतित है। देर रात तक बारिश के साथ तेज हवा चल रही है।
विज्ञापन

शहर की विद्युत आपूर्ति भी हुई ठप
शामली। तेज हवा चलने और बारिश होने से शहर की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई। शाम छह बजे से विद्युत आपूर्ति बंद होने से सड़कों व गलियों में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। हवाओं की रफ्तार कम होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed