फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunny arrested mastermind of 1.70 lakh robbery

1.70 लाख की लूट का मास्टरमाइंड सन्नी गिरफ्तार

Wed, 24 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sunny arrested mastermind of 1.70 lakh robbery
1.70 लाख की लूट का मास्टरमाइंड सन्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस और एसओजी ने दस दिन पूर्व बाइक सवार युवक से लूट करने के आरोप में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के कब्जे से लूट के 95 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और चाकू बरामद किया है।
कस्बा बनत की तहसीलदार कालोनी निवासी सुशील कुमार से 15 नवंबर की रात को किरोड़ी अंडरपास के निकट सात बदमाशों ने एक लाख 70 हजार रुपये, क्रेडिट, आधार कार्ड आदि लूट लिए थे। वारदात के चार दिन बाद पुलिस ने लूट में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 5500 रुपये, डेबिट व क्रेडिट कार्ड बरामद हुए थे। इस घटना का मास्टर माइंड सन्नी निवासी पंसारियान फरार चल रहा था। एसपी ने फरार आरोपी सन्नी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बुधवार को आदर्श मंडी पुलिस और एसओजी टीम ने लूट की वारदात में फरार चल रहे सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूट के 95000 रुपये, तीन एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और चाकू बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सन्नी लूट की घटना का सरगना और मास्टरमाइंड है। उसने माजरा रोड पर शराब की दुकान के पास फोन कर अपने साथियों को बुलाया था। इसके बाद उन्होंने किरोड़ी मार्ग पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed