फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sun did not rise even on sixth day, no respite from cold and fog

Shamli News: छठे दिन भी नहीं निकला सूरज, ठंड और कोहरे में नहीं मिली राहत

Tue, 09 Jan 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sun did not rise even on sixth day, no respite from cold and fog
शामली के हनुमानधाम पर अलाव तापते हुए लोग। संवाद
शामली। जिले में लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल रही है। पूरा जिला ठंड और कोहरे की चपेट में है। छठे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं और शीत लहर चली। रात से लेकर दिन में भी कोहरे के साथ हल्की बूंदे गिरती रही, जिस कारण सड़के भी गीली रही। कोहरे व ठंड के कारण लोगों का जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहा। जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, ठंड का असर बाजार भी पड़ रहा है। ग्राहकों की कमी के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही कोहरा के साथ शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। रात में घना कोहरा छाया रहा। सुबह जब लोग सोकर उठे तो जमीन और सड़कें गीली मिली। दिन में भी कोहरा छाने के साथ ही पानी की बूंदे गिर रही थी। सड़कें गीली होने से सुबह के समय फिसलन बनी रही। जिले में लगातार छठे दिन सोमवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली और सूर्यदेव बादलाेंं में ही छिपे रहे।
विज्ञापन

धूप न निकलने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त बना रहा। लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे और घरों में ही दुबके रहे। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकल पाए। ठंड से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह पर अलाव का सहारा लेते रहे। जिले में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने से 15 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। उधर, ठंड के चलते बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम रही। शहर व देहात से ग्राहकों के कम आने के कारण कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बड़ा बाजार निवासी नवनीत, नाला पटरी निवासी जितेंद्र कांबोज, धीमानपुरा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि ठंड के कारण ग्राहक कम आने के कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 से अधिक स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव
डीएम के निर्देश पर जिलेभर में अलाव जलने शुरू हो गए हैं। शहर के मिल रोड ,विजय चौक, अजंता और अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संघल ने बताया कि छह टीमों को अलाव की व्यवस्था के लिए लगाया गया है। शहर में 80 स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन द्वारा कैराना,कांधला, जलालाबाद, बाबरी, थानाभवन में 100 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की हुई है।


अभी भी रेलवे स्टेशन के पास खुले आसमान के नीचे सो रहे लोग
भले ही जिलेभर में रैन बसेरे खोल दिए गए हो मगर कुछ लोग खुले आसमान के नीचे ही सो रहे हैं। रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग अभी भी सड़क किनारे सो रहे हैं। जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि उक्त लोग बार-बार आग्रह करने के बाद भी रैन बसेरे में जाने को तैयार नहीं है।

शामली के हनुमानधाम पर अलाव तापते हुए लोग। संवाद

शामली के हनुमानधाम पर अलाव तापते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed