फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Summer camps are running only on paper, council schools are locked

Shamli News: कागजों में चल रहे समर कैंप, परिषदीय स्कूलों में लटक रहे ताले

Wed, 28 May 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Summer camps are running only on paper, council schools are locked
गांव कुड़ाना ​​स्थित कन्या उच्च प्रा​थमिक विद्यालय में समर कैंप के दौरान लगा ताला। संवाद
शामली। जनपद के परिषदीय स्कूलों में बस कागजों में ही समर कैंप चल रहे हैं। कुछ स्कूलों में समय से पहले ही ताले लटके नजर आ रहे हैं, तो कुछ स्कूलों में बस दो से चार बच्चे ही समर कैंप में पहुंच रहे हैं। शिक्षामित्र और अनुदेशक भी समय से पहले ही ताला लगाकर स्कूलों से निकलना शुरू हो जाते हैं, जबकि समय सुबह सात बजे से 10 बजे तक है। सोमवार और मंगलवार को स्कूलों में समर कैंपों का हाल जानने के लिए टीम ने पड़ताल की तो नजारा कुछ इस तरह का नजर आया...
विज्ञापन

स्थान : गांव कुड़ाना स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, समय : सुबह 9:35 बजे।
सोमवार को यहां पर ताला लटका हुआ था। मंगलवार सुबह 7:15 बजे तक भी स्कूल का गेट नहीं खुल पाया था। ग्रामीणों ने बताया कि देरी से ही स्कूल खुलता है।
स्थान : पूर्व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत, समय : सुबह 9:45 बजे
मौके पर अनुदेशक सीमा और शिक्षामित्र जाकिर मिले। स्कूल में नामांकन संख्या के बारे में पूछा तो 142 बताया गया, लेकिन समर कैंप में केवल 12 बच्चे ही मिले। सभी बच्चों को खाने के लिए बिस्कुट के पैकेट दिए गए थे।
विज्ञापन

स्थान : माजरा रोड स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट नंबर दो, समय: सुबह 9:06 बजे
स्कूल में शिक्षामित्र आदित्य व अनीता मौके पर मिलीं। स्कूल में केवल चार बच्चे ही आए हुए थे। तीन बच्चे कमरे में बैठकर कैरम बोर्ड खेल रहे थे और एक छात्रा बाहर बरामदे में शिक्षामित्र अनीता के साथ लूडो खेलती मिली। दूसरा शिक्षामित्र आराम से कुर्सी पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान : बिडौली क्षेत्र के गांव चौतरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, समय: सुबह 8:30 बजे

यहां पर गेट पर ताला लटका हुआ था। स्कूल को नहीं खोला गया था। स्थान : कैराना नगर के जूनियर हाईस्कूल में आर्यपुरी, समय : सुबह 8:15 बजे
स्कूल में 156 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सुबह केवल 10 बच्चे ही मिले। वहीं कदीम जूनियर हाईस्कूल में 8.15 पर 65 में से केवल 20 ही बच्चे मिले।
स्थान : जलालाबाद के उच्च प्राथमिक स्कूल, समय : सुबह 9 बजे
स्कूल में पंजीकृत 320 बच्चों में से केवल 20 से 25 बच्चे ही मौके पर मिले। प्रधानाचार्य भूप सिंह ने बताया कि बच्चों को फोन कर बुलाया जाता है, लेकिन बच्चे नहीं आ रहे हैं।

- इन्होंने कहा
सभी शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को समर कैंप में समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्कूलों में लापरवाही बरती जा रही है, इसकी जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। - लता राठौर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed