फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sukh mein bhagwan ko na bhoolein

सुख में भगवान को न भूलें ः सागर

Sun, 12 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
sukh mein bhagwan ko na bhoolein
शामली स्थित जैन धर्मशाला में हुए अनुष्ठान में शा‌िमल श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
शामली। जैन मुनि सौरभ सागर महाराज ने कहा कि इंसान सिर्फ दुखों में ही भगवान को याद करता है, जबकि सुख में भगवान को भूलकर वह दुनिया में खोया रहता है। भगवान को सुख में भी याद करना चाहिए। 
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर से महावीर मार्ग स्थित जैन धर्मशाला में सिद्धचक्र महामंडल विधान के आठवें दिन रविवार को संदीप जैन शास्त्री हस्तिनापुर द्वारा सभी इंद्र इंद्राणियों का पूजन कराया गया। वहीं, प्रवचन के दौरान जैन मुनि सौरभ सागर महाराज ने कहा कि जो भगवान को भूलता है, उसके साथ परेशानी बढ़ती जाती हैं।
विज्ञापन


हमें भावपूर्वक मंदिर जाना चाहिए और ईश्वर की आराधना निरंतर करनी चाहिए। उससे हमारा वर्तमान तो अच्छा बन जाएगा, बल्कि भविष्य भी अच्छा हो जाएगा। जब वैवाहिक जीवन में प्रवेश करें, तो तीर्थ यात्रा जरूर करनी चाहिए। इससे दांपत्य जीवन सुखी हो जाता है। जैन मुनि ने कहा कि मौजूदा दौर में शादी के बाद लोग हिल स्टेशन पर जाते हैं, जबकि वहां जाने से दिमाग हिल जाता है। सम्मेद शिखर की यात्रा भी अवश्य करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शनिवार शाम हस्तिनापुर गुरुकुल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए, जिसमें नाटिका, देशभक्ति गीत सुनाए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक तेजेंद्र निर्वाल द्वारा भगवान महावीर के चित्र का अनावरण कर किया गया।  सकल जैन समाज द्वारा तिलक कर और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान दीपक जैन, राजीव जैन, जिनेंद्र जैन, अंकित जैन, यशपाल पंवार, पंकज जैन, ललित जैन, मनोज जैन, प्रदुमभन जैन, सचिन जैन, अनिल जैन, मोहित जैन, जेके जैन, वीरेश जैन, अरविंद जैन, सुंदरलाल जैन, राहुल जैन, अखिलेश जैन, सतेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed