फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sukanya Samriddhi Yojana is not climbing

सुकन्या समृद्धि योजना नहीं चढ़ रही परवान

Wed, 22 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana is not climbing
शामली। बेटियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना जनपद में परवान नहीं चढ़ रही है। इस योजना के तहत शामली के मुख्य डाकघर में अभी तक लगभग 1025 खाते ही खुलवाएं जा चुके है। हर महीने 15 से 20 खाते खुलने का ही औसत आ रहा है।
विज्ञापन

सुकन्या स्मृद्धि योजना केंद्र सरकार ने 2016-17 में शुरू की थी। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लांच की गई थी। इस योजना पर वर्तमान में 8.6 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इससे पहले इसमें 9.2 फीसदी तक ब्याज दिया गया है। 10 साल से कम उम्र की लड़की के नाम से 250 रुपये में इस योजना के तहत खाता खोला जाता है और प्रतिवर्ष कम से कम एक हजार रुपये जमा करने होते हैं। 14 साल तक अधिकतम इस योजना में डेढ़ लाख रुपये की राशि जमा की जाती है। योजना में खाता खुलने के 21 साल बाद पूरी रकम का ब्याज सहित भुगतान किया जाता है। 18 साल या इससे ऊपर अगर लड़की को उच्च शिक्षा या शादी के लिए जरूरत पड़ती है तो जमा रकम का आधा भुगतान किया जाता है। इस योजना में अधिकतम दो लड़कियों के लिए अलग-अलग खाते खोले जा सकते है। मुख्य डाकघर शामली में योजना के शुरू होने से लेकर अब तक करीब 1025 खाते इस योजना के तहत खुले है। हर महीने 15 से 20 खाते इस योजना के तहत खुल पा रहे है। भले ही इसके पीछे योजना का प्रचार प्रसार न होने के कारण जागरूकता का अभाव माना जाए या योजना को लेकर लोगों में रुचि न होना हो या अन्य कोई कारण। बहरहाल मौजूदा स्थिति को देखते हुए बेटियों की यह योजना जनपद में परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

कोट
बेटियों के लिए डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अभी तक करीब 1025 खाते खुले है। हर महीने 15 से 20 नए खाते खुल रहे हैं। अभी तक सभी खाते नियमित रूप से चल रहे हैं। - प्रमोद कुमार गोयल, पोस्टमास्टर मुख्य डाकघर शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed