{"_id":"648c518c32acab97ce03692c","slug":"suggest-ways-to-protect-sugarcane-crop-from-spike-borer-shamli-news-c-26-1-smrt1046-4451-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट से बचाने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट से बचाने के उपाय बताए
विज्ञापन
फोटो
शामली। गांव जसाला में किसान देवेंद्र सिंह के गन्ना प्रदर्शन प्लाट पर खतौली चीनी मिल की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने किसानों को गन्ना विकास की योजनाओं और गन्ने की अधिक पैदावार लेने के बारे में विस्तार से बताया।
खतौली चीनी मिल के अध्यासी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि चोटी बेधक कीट की पहचान व रोकथाम के लिए कोराजन व फर्टेरा का प्रयोग अवश्य करें। सभी किसानों को लाइट ट्रैप लगाने की सलाह दी। साथ ही चीनी मिल की पेराई क्षमता के बारे में बताया। महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी ने किसानों को पाईरिला कीट के नियंत्रण की जानकारी दी। साथ ही किसानों को अधिक उत्पादन लेने के टिप्स दिए। सहायक महाप्रबंधक गन्ना विनेश कुमार ने किसानों को स्मट (कंडुआ) व पोक्का बोइंग रोग की पहचान व रोकथाम के उपाय बताए। कीटनाशक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी विनय चौहान ने पोक्का बोइंग व रस चूसक कीटों की रोकथाम के बारे में बताया। गोष्ठी का संचालन देवेंद्र कालखंडे ने किया। चीनी मिल की ओर से देवराज सिंह, राज किशोर, रवि अवस्थी, कंवरपाल, अमित व किसान डाॅ. अमित चौहान, ईसम सिंह, पीतम सिंह, बाबू, विजेंद्र कुमार, सुरेशपाल, रमेश कुमार, रहतु लाल शर्मा, विनोद प्रधान, राधेश्याम गिरी, अनुज, सोम गिरी, जिले सिंह, मांगेराम मौजूद रहे।