{"_id":"5eff77c78ebc3e42d05dede3","slug":"sugarcane-yields-break-even-this-year-area-likely-to-increase-shamli-news-mrt4895001200","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल भी गन्ने की रिकार्ड तोड़ पैदावार, रकबा बढ़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल भी गन्ने की रिकार्ड तोड़ पैदावार, रकबा बढ़ने की संभावना
विज्ञापन

शामली। पिछले साल की तुलना में इस साल भी जिले में गन्ने की रिकार्ड तोड़ पैदावार हुई है। जिले की चीनी मिलों के जीपीएस गन्ना सर्वेक्षण पद्धति से हुए सर्वे में ऊन और थानाभवन चीनी मिलों में दस प्रतिशत, शामली दो प्रतिशत और तितावी मिल का चार प्रतिशत गन्ना रकबा बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
साल 2019-20 में जिले में चीनी मिल क्षेेेत्रों में 69 हजार गन्ने का कुल रकबा था। वर्ष 2020-21 में गन्ने की गन्ने की किसानों ने रिकार्ड तोड़ बुआई की है। जून से जिले की चीनी मिलों द्वारा किए गए गन्ने की फसल की जीपीएस सर्वे किया गया। सर्वे 30 जून तक पूरा करना था। अब तक शामली मिल क्षेत्र का 60 प्रतिशत, ऊन मिल का 91 प्रतिशत, थानाभवन मिल का 88 प्रतिशत सर्वे हो चुका है।
ऊन मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत ने बताया कि गन्ना सर्वे टीम कुल 22500 हेक्टेयर रकबा गन्ने में से 20500 हेक्टेयर गन्ने का सर्वे कर चुकी है। पिछले साल की तुलना में आठ से दस प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेपी तोमर ने बताया कि सर्वे टीम 24 हजार हेक्टेयर रकबे में से 20 हजार हेक्टेयर रकबे का सर्वे कर चुकी है। पिछले साल की तुलना में इस साल दस प्रतिशत गन्ने के रकबे में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि 20 हजार हेक्टेयर रकबे में से 12500 हेक्टेयर का सर्वे हो चुका है। पिछले साल की तुलना में दो प्रतिशत गन्ना रकबा बढ़ रहा है। उनका गन्ना सर्वे 12 जुलाई तक पूरा हो पाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल पांच प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ने की उम्मीद है। उनका कहना है कि शामली मिल का सर्वे दस जुलाई, थानाभवन का आठ जुलाई, ऊन का पांच जुलाई तक सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
- गत वर्ष गन्ना सर्वे रिपोर्ट - 69 हजार हेक्टेयर रकबा
- इस साल अनुमानित रिपोर्ट - 72 हजार हेक्टेयर रकबा
-- शामली मिल
कुल हेक्टेयर गन्ना रकबा 20 हजार हेक्टेयर
अब तक गन्ना सर्वे रिपोर्ट 12 हजार 500 हेक्टेयर।
कुल गांव 66 गांव
सर्वे गांव 28 गांव
सर्वे कुल प्रतिशत 60 प्रतिशत
--ऊन मिल
गन्ने कुल रकबा 22 हजार 500 हेक्टेयर
गन्ना सर्वे रिपोर्ट 20 हजार 500 हेक्टेयर
कुल गांव 120 गांव
सर्वे गांव 106 गांव
सर्वे प्रतिशत 91 प्रतिशत
-- थानाभवन मिल
गन्ने कुल रकबा 24 हजार हेक्टेयर
सर्वे हेक्टेयर 20 हजार हेक्टेयर
कुल गांव 105 गांव
सर्वे गांव 74 गांव
सर्वे प्रतिशत 88 प्रतिशत