फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane truck overturned, three family members including brother and sister died

Shamli News: ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटा, दबकर भाई बहन समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Sun, 03 Mar 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane truck overturned, three family members including brother and sister died
झिंझाना (शामली)। कस्बा झिंझाना में ऊन मार्ग पर नर्सिंग होम के पास ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटने से ट्रैक्टर-बुग्गी पर सवार पांच लोग दब गए। हादसे में भाई-बहन और उनकी दादी की मौत हो गई। इस परिवार की महिला और पड़ोस की इंटर की छात्रा गंभीर रूप घायल हो गई। लोगोें ने जेसीबी की मदद से घायलों को गन्ने हटाते हुए निकाला। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं।
विज्ञापन

हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे का है। ओवरलोड गन्ने से लदा ट्रक झिंझाना होते हुए ऊन शुगर मिल में जा रहा था। जब वह कस्बे में ऊन मार्ग के मोड़ पर पहुंचा तो ओवरलोड ट्रक एक ओर पलट गया। इस दौरान वहां पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-बुग्गी ट्रक और उसके गन्नों के नीचे दब गई। ट्रैक्टर-बुग्गी पर सवार व उसके आसपास खड़े गांव लपराना निवासी पांच लोग दब गए जबकि कई लोगों ने भागकर जान बचाई। ट्रक पलटने पर लोग दौड़े और गन्ना हटाने में जुट गए। सूचना पर एसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ कैराना, एसडीएम ऊन, झिंझाना व कैराना पुलिस मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर बचाव कार्य शुरू किया। नीचे दबे गांव लपराना निवासी अजय पुत्र जोनी (18), उसकी बहन जानकी (10), दादी विद्या (60) पत्नी धनवीर, अजय की मां संगीता (38) और गांव की उनके पड़ोस की इंटर की छात्रा पायल (17) पुत्री कृष्णवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में ऊन सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अजय, जानकी व विद्यावती को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग गांव से ट्रैक्टर-बुग्गी में सवार होकर झिंझाना में घरेलू सामान खरीदने आए थे। इस दुर्घटना में एक बोलेरो भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय बोलेरो में कोई सवार नहीं था। एसपी अभिषेक ने बताया इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। इसमें जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed